Top trading ideas : 3-4 हफ्तों में ही करना चाहते हैं छप्पर फाड़ कमाई तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

Stocks Views : पिछले हफ्ते निफ्टी 19300 के ऊपर बंद हुआ था। वीकली चार्ट पर निफ्टी ने बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था जो बाजार में कमजोरी कायम रहने का संकेत। निफ्टी 20 जुलाई के अपने ऑलटाइम हाई 19992 से लगभग 3.4 फीसदी टूट चुका है। एंजेल वन के समीत चव्हाण का कहना है बेंचमार्क इंडेक्स एक दायरे में फंसे हुए हैं और जब तक हमें कोई बड़ा ट्रिगर नहीं मिलता तब तक बाजार में कंसोलीडेशन जारी रहने की संभावना है

अपडेटेड Aug 21, 2023 पर 12:38 PM
Story continues below Advertisement
Stocks Views : ईआईएच में 203 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ,254 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks Views : 18 अगस्त के खत्म हुआ हफ्ता भी बाजार के लिए निराशाजनक रहा। पिछले हफ्ते बाजार लगातार चौथे हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुआ। 19250 पर स्थित पिछले हफ्ते का निचला स्तर अब निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट बन गया है। ये निफ्टी का 50-day EMA भी है। बाजार जानकारों का कहना है कि 19250 का स्तर इस हफ्ते निफ्टी के लिए काफी अहम साबित होगा। अगर निफ्टी इस लेवल पर टिके रहने में कामयाब नहीं होता तो फिर इसमें 19000 का स्तर भी देखने को मिल सकता है। वहीं ऊपर की तरफ इसके लिए 19400-19500 के जोन में रजिस्टेंस दिख रहा है। इस लेवल पर सबसे ज्यादा कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है।

    पिछले हफ्ते निफ्टी 19300 के ऊपर बंद हुआ था। वीकली चार्ट पर निफ्टी ने बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। ये लगातार चौथे कारोबारी सत्र में लोअर हाई बनाता दिखा था जो बाजार में कमजोरी कायम रहने का संकेत है। लेकिन अच्छी बात ये है कि अभी तक बाजार में कोई बड़ा करेक्शन देखने को नहीं मिला है। निफ्टी 20 जुलाई के अपने ऑलटाइम हाई 19992 से लगभग 3.4 फीसदी टूट चुका है।

    एंजेल वन के समीत चव्हाण का कहना है बेंचमार्क इंडेक्स एक दायरे में फंसे हुए हैं और जब तक हमें कोई बड़ा ट्रिगर नहीं मिलता तब तक बाजार में कंसोलीडेशन जारी रहने की संभावना है। अब बाजार में तेजी लौटने के पहले संकेत की पुष्टि तब होगी जब निफ्टी 19370 -19400 के स्तर से ऊपर बना रहेगा। अगर ऐसा होता है तब निफ्टी 19550-19650 की ओर जाता दिख सकता है। दूसरी ओर नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 19250 पर बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। निफ्टी के इसके नीचे खिसकने पर ये 19100-19000 की ओर फिसल सकता है। ट्रेडर्स को सलाह है कि वे आक्रामक पोजीशन लेने से बचें और एक बार में एक ही कदम उठाएं।


    एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे की राय है कि निचले स्तर पर निफ्टी के लिए 19250 पर सपोर्ट दिख रहा है। 19250 से नीचे की गिरावट निफ्टी को 19000 और उससे भी नीचे ले जा सकती है। ऊपर की तरफ इसके लिए 19500 पर रजिस्टेंस है।

    एक्सपर्ट्स के पसंदीदा 10 शेयर जिनमें 3-4 हफ्तों में मिल सकता है डबल डिजिट रिटर्न

    आशिका स्टॉक ब्रोकिंग के विराज व्यास की टॉप पिक्स

    मिश्र धातु निगम (Mishra Dhatu Nigam) : Buy | LTP: Rs 390 | मिश्र धातु निगम में 365 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 445 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 14 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    लेटेंट व्यू एनलिटिक्स (Latent View Analytics): Buy | LTP: Rs 425 | लेटेंट व्यू एनलिटिक्स में 400 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ,500 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 18 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ डेरिवेटिव और तकनीकी विश्लेषक नंदीश शाह की टॉप पिक्स

    ओरिएंट सीमेंट (Orient Cement): Buy | LTP: Rs 189 | ओरिएंट सीमेंट में 175 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ,204-215 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 14 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    इंडियन बैंक (Indian Bank): Buy | LTP: Rs 407 | इंडियन बैंक में 385 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ,432-450 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    भारत फोर्ज (Bharat Forge): Buy | LTP: Rs 971 | भारत फोर्ज में 920 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ,1030-1058 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 9 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    ट्रेड स्पॉटलाइट : एस्टर डीएम हेल्थकेयर, ज्योति लैब्स और इमामी में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?

    कोटक सिक्योरिटीज में इक्विटी रिसर्च (रिटेल) के हेड श्रीकांत चौहान की टॉप पिक्स

    एसबीआई लाइफ (SBI Life Insurance Company) : Buy | LTP: Rs 1,282.5 | एसबीआई लाइफ में 1245 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ,1330-1370 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज (Max Financial Services) : Buy | LTP: Rs 871.5 | मैक्स फाइनेंशियल में 840 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ,1000-1050 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 20.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India): Buy | LTP: Rs 573 | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 550 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ,600-620 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    बोनान्ज़ा पोर्टफोलियो के मितेश करवा की टॉप पिक्स

    ईआईएच (EIH): Buy | LTP: Rs 224 | ईआईएच में 203 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ,254 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    पंजाब केमिकल्स एंड क्रॉप प्रोटेक्शन (Punjab Chemicals & Crop Protection) : Buy | LTP: Rs 1,150.5 | पंजाब केमिकल्स में 1025 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ,1342 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 17 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।