ट्रेड स्पॉटलाइट : एस्टर डीएम हेल्थकेयर, ज्योति लैब्स और इमामी में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?

Trade Spotlight : 18 अगस्त को एस्टर डीएम हेल्थकेयर, ज्योति लैब्स और इमामी में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। एस्टर डीएम हेल्थकेयर ने डेली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ एक बुलिश इनगल्फिंग कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था और 5 फीसदी बढ़कर 319.4 रुपये पर बंद हुआ। ज्योति लैब्स ने आठ दिनों के कंसोलीडेशन के बाद डेली पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था और 4 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 336 रुपये पर बंद हुआ था

अपडेटेड Aug 21, 2023 पर 11:30 AM
Story continues below Advertisement
Trade Spotlight : पिछले कारोबारी दिन इमामी में भी कंसेलीडेशन रेंज से एक निर्णायक ब्रेकआउट देखने को मिला था। डेली स्केल पर इसने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trade Spotlight : 18 अगस्त के रेंज बाउंड और वोलेटाइल कारोबारी सत्र में बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। लेकिन निफ्टी 19250 और 19300 के अहम सपोर्ट को बचाए रखने में कामयाब रहा। निफ्टी ने पिछले कारोबारी दिन डेली चार्ट पर एक डोजी जैसा कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया। बाजार जानकारों का कहना है कि अब निफ्टी के लिए 19300-19250 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं ऊपर की तरफ इसके लिए 19500 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। ऊपर या नीचे किसी भी तरफ इस स्तर के टूटने पर बाजार की दिशा साफ होगी। पिछले कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिरकर 64949 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 55 अंक गिरकर 19310 पर पहुंच गया था। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांक क्रमशः 0.2 फीसदी और 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे।

    बैंक निफ्टी 40 अंकों की गिरावट के साथ 43851 पर बंद हुआ था। हालांकि दिन के निचले स्तर से इसमें अच्छी रिकवरी देखने को मिली थी। जबकि निफ्टी आईटी में बिकवाली का दबाव बढ़ता दिखा था। ये 456 अंक गिरकर 30604 पर बंद हुआ था।

    18 अगस्त को एस्टर डीएम हेल्थकेयर, ज्योति लैब्स और इमामी में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। एस्टर डीएम हेल्थकेयर ने डेली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ एक बुलिश इनगल्फिंग कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था और 5 फीसदी बढ़कर 319.4 रुपये पर बंद हुआ।


    ज्योति लैब्स ने आठ दिनों के कंसोलीडेशन के बाद डेली पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था और 4 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 336 रुपये पर बंद हुआ था। हालांकि इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम कम रहा था। मार्च के अंत से इस स्टॉक में डेली चार्ट पर हायर हाई,हायर लो का गठन देखने को मिल रहा है।

    पिछले कारोबारी दिन इमामी में भी कंसेलीडेशन रेंज से एक निर्णायक ब्रेकआउट देखने को मिला था। डेली स्केल पर इसने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। स्टॉक करीब 4 फीसदी बढ़कर 528.6 रुपये पर बंद हुआ था।

    आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय की ट्रेडिंग रणनीति

    इमामी (Emami) : निवेशकों को इमामी में 570-600 रुपये के साथ खरीदारी करनी चाहिए। जिनके पास ये स्टॉक है वे इसमें बने रहें। 500-480 रुपये पर इस स्टॉक के लिए अच्छा सपोर्ट है।

    एस्टर डीएम हेल्थकेयर (Aster DM Healthcare) : स्टर डीएम हेल्थकेयर में भी तेजी के संकेत कायम है। जिनके पास ये स्टॉक है वे इसमें बनें रहें। वर्तमान स्तरों पर इस स्टॉक में नई खरीद भी की जा सकती है। ऊपर की तरफ इसमें 355-365 रुपए का स्तर मुमकिन है। नीचे की तरफ 295-285 रुपए पर सपोर्ट दिख रहा है।

    Stock Market : बाजार पर दबाव रहेगा कायम,निफ्टी के लिए 19250 के स्तर पर नजर आ रहा सपोर्ट: एक्सपर्ट्स

    ज्योति लैब्स (Jyothy Labs) : ज्योति लैब्स में भी राजेश पालवीय की खरीदारी करने की सलाह है। जिनके पास पहले से ये स्टॉक है वो इसमें बनें रहें। स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 360-385 का स्तर मुमकिन है। नीचे की तरफ स्टॉक को 310-300 रुपए पर सपोर्ट है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।