Stock Market : बाजार पर दबाव रहेगा कायम,निफ्टी के लिए 19250 के स्तर पर नजर आ रहा सपोर्ट: एक्सपर्ट्स

Stock Market : प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि अपट्रेंड को जारी रखने के लिए निफ्टी को 19465 की तत्काल बाधा को पार करना होगा और उसके बाद अगली बाधा 19630 पर दिख रही है। दूसरी तरफ निफ्टी के लिए 19300 पर सपोर्ट दिख रहा है। अगर ये सपोर्ट टूटता है को फिर इसमें 19200 और फिर उसके बाद 19000 तक का निचला सतर देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Aug 21, 2023 पर 10:22 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : बैंक निफ्टी शुक्रवार 18 अगस्त को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। यह 20-वीक मूविंग एवरेज (43800) तक पहुंच गया है। ऐसे में लगता है कि मौजूदा स्तरों से इसमें कोई बड़ी गिरावट नहीं आएगी

Stock Market : 18 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में भारतीय बाजार में लगातार चौथे हफ्ते गिरावट देखने को मिली। बढ़ती महंगाई के चलते ब्याज दरों में बढ़त की आशंका, चीन की मंदी, दुनियाभर में बढ़ती महंगाई,कमजोर करेंसी और हाई बांड यील्ड के चलते ग्लोबल बाजारों पर दबाव देखने को मिल रहा है। इसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। जिसके चलते निवेश इक्विटी बाजार को लेकर बेरुखी दिखा रहे हैं। ऐसे में इस हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल आइए देखते हैं इस पर क्या हैं एक्सपर्ट्स की राय।

रेलीगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की राय

रेलीगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि अमेरिकी बाजारों की ताजा कमजोरी काफी हद तक हमारे बाजारों के सेंटीमेंट पर भी निगेटिव असर डाल रही है। हालांकि भारतीय बाजारें की गिरावट की गति अभी भी सीमित है। इस कमजोरी के बावजूद हमें चुनिंदा सेक्टर्स में मजबूती देखने को मिल रही है। ऐसे में हमें टेबल से कुछ मुनाफा जेब में रख लेना चाहिए। साथ ही कुछ शॉर्ट्स भी बनाए रखने में समझदारी होगी। अब निफ्टी को 20 ईएमए के आसपास पहली बाधा का सामना करना पड़ेगा जो 19500 के स्तर के आसपास स्थित है। इसके लिए नीचे की तरफ 19100 पर अगला बड़ा सपोर्ट है।


स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट के प्रवेश गौड़ की राय

स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौड़ का कहना है कि तकनीकी रूप से देखें तो निफ्टी में कमजोरी के संकेत दिख रहे हैं। ये लोअर बॉटम के गठन की विशेषता है। निफ्टीअपने 50-डे मूविंग एवरेज (50-डीएमए) को बनाए हुए है जो 19270 अंक के आसपास स्थित है। अब निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 19250 पर है। इस स्तर के टूटने पर निफ्टी में और गिरावट सकती है और ये 19191 और 18888 की तरफ गिर सकता है। वहीं, अगर निफ्टी 19460 से ऊपर जानें में कमयाब रहता है तो इसमें 19600 के स्तर तक कुछ शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल सकती है। अगर निफ्टी 19650 के स्तर पर स्थित 20-डीएमए के ऊपर जाने में कामयाब रहता है तभी इसमें नई तेजी देखने को मिलेगी।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

एंजेल वन के समीत चव्हाण की राय

एंजेल वन के समीत चव्हाण का कहना है कि बाजार में तेजी लौटने के पहले संकेत की पुष्टि तब होगी जब निफ्टी 19370 - 19400 के स्तर से ऊपर बना रहेगा। अगर ऐसा होता है तब निफ्टी 19550 -19650 की ओर जाता दिख सकता है। दूसरी ओर नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 19250 पर बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। निफ्टी के इसके नीचे खिसकने पर ये 19100-19000 की ओर फिसल सकता है। ट्रेडर्स को सलाह है कि वे आक्रामक पोजीशन लेने सो बचें और एक बार में एक ही कदम उठाएं।

प्रोग्रेसिव शेयर्स के आदित्य गग्गर की राय

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि वीकली चार्ट पर बियरिश कैंडलिस्टिक की एक श्रृंखला निफ्टी 50 की तेजी में एक अस्थायी ठहराव का संकेत दे रही है। 19300 या 50 डीएमए पर निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट है। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक दोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है जिसे एक रिवर्सल पैटर्न माना जाता है। अपट्रेंड को जारी रखने के लिए निफ्टी को 19465 की पहली बाधा को पार करना होगा और उसके बाद अगली बाधा 19630 पर होगी। दूसरी ओर अगर निफ्टी 19300 के सपोर्ट को कायम नहीं रख पाता तो फिर इसमें 19200 और उसके बाद 19000 का स्तर भी देखने को मिल सकता है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की राय

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि निफ्टी लगातार अपने 21-डे ईएमए से नीचे बना हुआ है,जो बाजार में कमजोरी कायम रहने का संकेत है। निचले सिरे पर निफ्टी के लिए 19250 पर सपोर्ट दिख रहा है। 19250 से नीचे की गिरावट निफ्टी को 19000 और उससे नीचे की ओर ले जा सकती है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 19500 पर बाधा दिख रही है।

कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले की राय

कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले का कहना है कि डेली और इंट्राडे चार्ट पर निफ्टी लोअर हाई पर टिका हुआ है और वीकली चार्ट पर इसने एक छोटी बियरिश कैंडल बनाई है। ये काफी हद तक निगेटिव संकेत है। निचले स्तर पर निफ्टी को 50-डे एसएमए या 19250/64750 (सिंपल मूविंग एवरेज) के पास लगातार सपोर्ट मिल रहा है। अब 50 डे एसएमए या 19250 के स्तर के टूटने के बाद ही नई बिकवाली देखने को मिल सकती है। इसके नीचे निफ्टी 19200-19100 तक फिसल सकता है।

दूसरी ओर 19400 का स्तर तेजड़ियों के लिए एक बड़ी बाधा के रूप में काम कर सकता है। ये बाधा पार होने पर निफ्टी 19450-19500 तक बढ़ सकता है। वहीं,बैंक निफ्टी में तब तक कमजोरी जारी रहने की संभावना है जब तक ये 44100 से नीचे कारोबार कर रहा है। इसके नीचे ये 43500-43200 तक फिसल सकता है। दूसरी तरफ 44100 का स्तर पार करने पर ये 44400-44600 तक जा सकता है।

सिद्धार्थ खेमका की राय

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि किसी भी पॉजिटिव ट्रिगर के अभाव और एफआईआई की लगातार बिकवाली के कारण बाजार कंसोलीडेट हो रहा है। बाजार की नजर अब फेड चेयरमैन पॉवेल के भाषण और इस हफ्ते आने वाले तमाम बड़े ग्लोबल मैक्रो आंकड़ों पर लगी हुई है। उम्मीद है कि इस हफ्ते भी घरेलू और ग्लोबल बाजार दबाव में रहेंगे।

आरबीआई गुरुवार को अपनी बैठक के मिनट्स जारी करेगा। हालांकि,सेक्टोरल रोटेशन के साथ ब्रॉडर बाजार में जोरदार एक्शन जारी रहने की संभावना है। आगे इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस भी फोकस में रहेगा क्योंकि Jio फाइनेंशियल सर्विसेज सोमवार को लिस्ट होने वाली हैं।

शेयरखान के जतिन गेडिया की राय

शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि 18 अगस्त को डेली चार्ट पर निफ्टी 40-डे मूविंग एवरेज (19358) से नीचे बंद हुआ है जो कमजोरी का संकेत है। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में आई गिरावट के कारण निफ्टी लगातार चौथे हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुआ है। इसके साथ ही वीकली मोमेंटम इंडीकेटर ने भी नकारात्मक क्रॉसओवर शुरू कर दिया है। इससे संकेत मिलता कि बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव बन रहा है। लोअर टॉप लोअर बॉटम फॉर्मेशन अभी भी बरकरार है। ये भी बाजार में कमजोरी कायम रहने का संकेत है। ऐसे में निफ्टी हमें 19100 की तरफ फिसलता दिख सकता है।

उधर बैंक निफ्टी में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। बैंक निफ्टी शुक्रवार 18 अगस्त को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। यह 20-वीक मूविंग एवरेज (43800) तक पहुंच गया है। ऐसे में लगता है कि मौजूदा स्तरों से इसमें कोई बड़ी गिरावट नहीं आएगी। लेकिन ट्रेंड अभी भी नकारात्मक है। जब तक बैंक निफ्टी 44000 से नीचे बना हुआ है तब तक कमजोरी जारी रहने की उम्मीद है। नीचे की ओर यह 43500 तक फिसल सकता है।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।