Trade setup : बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स के 21 अगस्त को मामूली बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद दिख रही है। गिफ्ट निफ्टी 24 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर मार्केट लिए सकारात्मक शुरुआत के संकेत दे रहा है। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स 202 अंक गिरकर 64948 अंक पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 55 अंक गिरकर 1910 अंक पर बंद हुआ था। उधर पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिल रहे हैं कि निफ्टी को आज 19267 पर सपोर्ट मिल सकता है। इसके बाद 19238 और 19192 पर अगले सपोर्ट मिल सकते हैं। बाजार में किसी बढ़त की स्थिति में 19358 पर पहला रजिस्टेंस हो सकता है। उसके बाद 19387 और 19433 पर अगले बड़े सपोर्ट नजर आ रहे हैं।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
18 अगस्त को निफ्टी 55 अंक गिरकर 19310 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, आज GIFT निफ्टी 24 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इससे ब्रॉडर इंडेक्स के लिए मामूली बढ़त के साथ शुरुआत होने के संकेत मिल रहें हैं। GIFT निफ्टी वायदा 19348 अंक पर दिख रहा है।
शुक्रवार को अमेरिका के बाजारों की चाल मिलीजुली रही थी। देर रात कमाई के नतीजों की रिपोर्ट आने के बाद पालो ऑल्टो नेटवर्क्स ने 11 फीसदी की छलांग लगाई थी। कंपनी के नतीजे विश्लेषकों के अनुमान में बेहतर रहे हैं। हालांकि शुक्रवार की क्लोजिंग तक इस महीने स्टॉक में 16 फीसदी की गिरावट आई है। शुक्रवार को डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 25.83 अंक या 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.01 फीसदी कमजोरी लेकर बंद हुआ था। जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.2 गिरकर बंद हुआ था।
यूरोपीय बाजार शुक्रवार को कमजोरी के साथ बंद हुए थे। पैन-यूरोपियन स्टॉक्स 600 इंडेक्स 0.6 फीसदी गिरकर बंद हुआ था। पिथले कारोबारी दिन माइनिंग शेयरों में 1.5 फीसदी की गिरावट आई थी। वहीं, रिटेल शेयरों में 1.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए थे।
कॉनकॉर्ड बायोटेक (Concord Biotech): गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल की तरफ से नॉर्गेस बैंक ने खुले बाजार लेनदेन के जरिए बायोटेक फार्मा कंपनी कॉनकॉर्ड बायोटेक में 8.99 लाख इक्विटी शेयर या 0.86 फीसदी हिस्सेदारी 900.05 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर खरीदी है। ये हिस्सेदारी खरीदने पर कुल 80.92 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
एसजेएस एंटरप्राइजेज (SJS Enterprises): दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने एसजेएस एंटरप्राइजेज में 1.8 लाख शेयर या 0.58 फीसदी हिस्सेदारी खुले बाजार लेनदेन के जरिए 640.01 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेची है। जून 2023 तक कचोलिया के पास कंपनी में 4.34 फीसदी हिस्सेदारी थी।
ग्लोबल सर्फेस (Global Surfaces): यूरोप स्थित फाइनेंशियल सर्विसेज समूह सोसाइटी जेनरल ने ग्लोबल सर्फेस में 177 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 2.5 लाख शेयर या 0.6 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।
रेप्रो इंडिया: मॉर्गन स्टेनली एशिया (सिंगापुर) पीटीई ने खुले बाजार लेनदेन के जरिए से प्रति शेयर 800 रुपये की औसत कीमत पर रेप्रो इंडिया में 1.65 लाख शेयर खरीदे हैं।
18 अगस्त को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 266.98 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 339.18 करोड़ रुपए की बिकवाली की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
21 अगस्त को एनएसई के एफ एंड ओ बैन लिस्ट में मणप्पुरम फाइनेंस,चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, डेल्टा कॉर्प, गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (जीएनएफसी),ग्रैन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडिया सीमेंट्स, पंजाब नेशनल बैंक, सेल और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।