Get App

Market outlook : 26200 के पार बंद हुआ निफ्टी, जानिए 27 नवंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market today : कारोबारी सत्र के अंत मेंसेंसेक्स 1023 प्वाइंट चढ़कर 85,610 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 321 प्वाइंट चढ़कर 26,205 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 708 प्वाइंट चढ़कर 59,528 पर बंद हुआ है। मिडकैप 764 प्वाइंट चढ़कर 61,062 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 26, 2025 पर 4:27 PM
Market outlook : 26200 के पार बंद हुआ निफ्टी, जानिए 27 नवंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Share Market : बैंक निफ्टी एक मज़बूत लंबी बुलिश कैंडलस्टिक के साथ बंद हुआ,जिससे पता चलता है कि बुल्स का रेस्ट पीरियड खत्म हो गया है और मोमेंटम ऊपर की ओर लौट रहा है

Stock Market : 26 नवंबर को दिसंबर सीरीज की शानदार शुरुआत हुई है। बैंक निफ्टी आज नए शिखर पर बंद हुआ है। बाजार में चौतरफा खरीदारी रही। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली है। सेंसेक्स, निफ्टी और बैंक निफ्टी में 1.25% तक की तेजी रही है। निफ्टी आज 26,200 के पार बंद होने में कामयाब रहा है। सेंसेक्स 1,000 प्वाइंट की बढ़त पर बंद हुआ है। बैंकिंग, मेटल, IT, तेल-गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है।

कारोबारी सत्र के अंत मेंसेंसेक्स 1023 प्वाइंट चढ़कर 85,610 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 321 प्वाइंट चढ़कर 26,205 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 708 प्वाइंट चढ़कर 59,528 पर बंद हुआ है। मिडकैप 764 प्वाइंट चढ़कर 61,062 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। वहीं, निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में खरीदारी रही। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में खरीदारी आई।

आगे कैसी रहेगी बाजार की चाल

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि टेक्निकल नज़रिए से देखें तो निफ्टी पिछले तीन दिनों की गिरावट से पूरी तरह उबर चुका है और फिर से अपने रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंच रहा है। 20-DEMA से वापसी मौजूदा अपट्रेंड को और मज़बूत कर रही है। ऐसे में बाजार पर पॉज़िटिव नज़रिया बरकरार रखते हुए “गिरावट पर खरीदारी” की रणनीति जारी रखने की सलाह होगी। जब तक कि इंडेक्स 25,800 से नीचे न आ जाए यह रणनीति काम करती रहेगी। ऊपर की तरफ़,अब 26,300–26,500 का ज़ोन अगला रेजिस्टेंस हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें