Market outlook: Nifty 18200 नीचे हुआ बंद, जानिए 18 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Stock market:कोटक महिंद्रा बैंक, अपोलो हॉस्पिटल्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज निफ्टी के टॉप लूजर रहे। वहीं, हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, यूपीएल और बीपीसीएल निफ्टी के टॉप गेनर रहे। सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो रियल्टी, मेटल और आईटी इंडेक्स में प्रत्येक में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जबकि बैंक, तेल और गैस और पावर इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट आई है

अपडेटेड May 17, 2023 पर 9:45 PM
तकनीकी रूप से देखें तो निफ्टी ने 18250 के अहम सपोर्ट स्तर को तोड़ दिया है। इसके साथ ही इसने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल भी बनाया है जो काफी हद तक नकारात्मक है

Stock market: 17 मई को बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में मुनाफावसूली जारी रही। इसके चलते निफ्टी 18200 के स्तर के नीचे बंद हुआ। बाजार पर आज ग्लोबल मार्केट के मिलेजुले संकेतों और अमेरिका के ऋण सीमा संकट ने अपना असर दिखाया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 371.83 अंक यानी 0.60 फीसदी गिरकर 61560.64 पर और निफ्टी 104.70 अंक या 0.57 फीसदी फिसलकर 18181.80 पर बंद हुआ। बाजार ने आज गिरावट के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद चौतरफा बिकवाली के बीच बाजार में मुनाफावसूली हावी होती गई। इस गिरावट में निफ्टी 18100 के करीब पहुंच गया। हालांकि, कारोबार के आखिरी घंटे में इंडेक्स में कुछ सुधार देखने को मिला।

कोटक महिंद्रा बैंक, अपोलो हॉस्पिटल्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज निफ्टी के टॉप लूजर रहे। वहीं, हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, यूपीएल और बीपीसीएल निफ्टी के टॉप गेनर रहे।

सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो रियल्टी, मेटल और आईटी इंडेक्स में प्रत्येक में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जबकि बैंक, तेल और गैस और पावर इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट आई है। आज बीएसई मिडकैप इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ है।


18 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

शेयरखान के जतिन गेडिया के मुताबिक निफ्टी में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। बिकवाली के दबाव के बीच, निफ्टी 18100 के अहम सपोर्ट स्तर पर बने रहने में कामयाब रहा है। इसमें इंट्राडे पुलबैक ठीक 18100 के आसपास से आया है जो इंगित करता है कि जब तक निफ्टी इस स्तर से ऊपर रहने में कामयाब रहता है तब तक इसमें तेजी की संभावना बरकरार रहेगी।

अपवर्ड स्लोपिंग चैनल नीचे की ओर लुढ़क गया है। इसके साथ ही डेली मोमेंटम इंडीकेटर भी निगेटिव क्रॉसओवर दे रहा है। ये बाजार में कमजोरी का संकेत है। ऐसे में अगले कुछ कारोबारी सत्रों में बाजार में कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है।

दूसरी तरफ निफ्टी के लिए 20-डे मूविंग एवरेज (18053) और 17553 से 18459 तक बढ़त से 38.2 फीसदी फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट स्तर (18113) जैसे मल्टीपल सपोर्ट हैं जो निफ्टी को हेल्प करेंगे और इसमें कोई बड़ी गिरावट नहीं आने देंगे। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह है कि वे स्टॉक विशेष रणनीति पर फोकस करें।

चौथी तिमाही में V-Mart Retail का घाटा बढ़कर 37 करोड़ रुपये रहा, जानिए स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज की राय

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि बाजार आज निगेटिव जोन में रहा। सतर्क निवेशकों ने हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली जारी रखी। अमेरिका और चीन से आ कमजोर आर्थिक आंकड़े एक बार फिर से मंदी की आशंका बढ़ा रहे हैं। इसके चलते निवेशक बाजार और इकोनॉमी के आगे के आउटलुक को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

तकनीकी रूप से देखें तो निफ्टी ने 18250 के अहम सपोर्ट स्तर को तोड़ दिया है। इसके साथ ही इसने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल भी बनाया है जो काफी हद तक नकारात्मक है। ट्रेडर्स के लिए 18250 और 18300 पर तत्काल प्रतिरोध दिख रहा जबकि 18100-18050 बुल्स के लिए महत्वपूर्ण समर्थन स्तर हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।