Stock market: 17 मई को बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में मुनाफावसूली जारी रही। इसके चलते निफ्टी 18200 के स्तर के नीचे बंद हुआ। बाजार पर आज ग्लोबल मार्केट के मिलेजुले संकेतों और अमेरिका के ऋण सीमा संकट ने अपना असर दिखाया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 371.83 अंक यानी 0.60 फीसदी गिरकर 61560.64 पर और निफ्टी 104.70 अंक या 0.57 फीसदी फिसलकर 18181.80 पर बंद हुआ। बाजार ने आज गिरावट के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद चौतरफा बिकवाली के बीच बाजार में मुनाफावसूली हावी होती गई। इस गिरावट में निफ्टी 18100 के करीब पहुंच गया। हालांकि, कारोबार के आखिरी घंटे में इंडेक्स में कुछ सुधार देखने को मिला।
