Get App

Market outlook : Nifty 19400 के नीचे हुआ बंद, जानिए 18 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market outlook : कमजोर ग्लोबल संकेतों के बढ़ते असर ने आज घरेलू बाजार को संभलने का मौका नहीं दिया। जिसके चलते बाजार पर लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ है। फेड मिनट्स की रिलीज़ से अमेरिका में ब्याज दरों में और बढ़ोतरी के संकेत में मिले हैं। इससे बाजार का मूड खराब हो गया है। इस बीच डॉलर इंडेक्स 103.5 के पार चला गया है। इसके चलते भारतीय रुपये में गिरावट देखने को मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2023 पर 8:32 PM
Market outlook : Nifty 19400 के नीचे हुआ बंद, जानिए 18 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Market outlook : पीएसयू बैंक को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स जैसे तेल एवं गैस,पावर, एफएमसीजी और आईटी 0.4-0.8 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए हैं

Market outlook : 17 अगस्त के बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सरकारी बैंकों को छोड़कर लगभग सभी सेक्टरों में आई बिकवाली के चलते निफ्टी आज 19400 के नीचे फिसल गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 388.40 अंक या 0.59 फीसदी गिरकर 65151.02 पर और निफ्टी 99.70 अंक या 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 19365.30 के स्तर पर बंद हुआ है। आज लगभग 1777 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 1696 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। जबकि 152 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आईटीसी, एलटीआईमाइंडट्री, डिविस लैब, पावर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज आज निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। जबकि अदानी पोर्ट्स, टाइटन कंपनी, अदानी एंटरप्राइजेज, बजाज ऑटो और एसबीआई निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं।

पीएसयू बैंक को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद 

पीएसयू बैंक को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स जैसे तेल एवं गैस,पावर, एफएमसीजी और आईटी 0.4-0.8 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए हैं। हालांकि छोटे-मझोले शेयरों ने आज भी दिग्गजों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स आज मामूली बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि कमजोर ग्लोबल संकेतों के बढ़ते असर ने आज घरेलू बाजार को संभलने का मौका नहीं दिया। जिसके चलते बाजार पर लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ है। फेड मिनट्स की रिलीज़ से अमेरिका में ब्याज दरों में और बढ़ोतरी के संकेत में मिले हैं। इससे बाजार का मूड खराब हो गया है। इस बीच डॉलर इंडेक्स 103.5 के पार चला गया है। इसके चलते भारतीय रुपये में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि आरबीआई के हस्तक्षेप की संभावना ने रुपए के कुछ सपोर्ट दिया। इसके अलावा, अमेरिकी बांड यील्ड में बढ़त से भारतीय बाजार में विदेशी निवेश धीमा पड़ने की उम्मीद है। इससे बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें