मार्केट आउटलुक : निफ्टी 19400 के नीचे हुआ बंद, जानिए 25 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market Outlook: निवेशक इस समय अनिश्चित ग्लोबल माहौल को देखते हुए कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। बाजार की नजर अब ग्लोबल संकेतों पर रहेगी। तकनीकी रूप से देखें तो निफ्टी ने एक बियरिश कैंडलिस्टिक बनाया है,जो काफी हद तक नकारात्मक है। तेजड़ियों के लिए 19470 के स्तर पर तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर निफ्टी इसके नीचे बना रहता है तो सेंटीमेंट कमजोर बना रहेगा

अपडेटेड Aug 24, 2023 पर 9:50 PM
Market Outlook : ऑटो, कैपिटल गुड्स, पीएसयू बैंक, तेल और गैस, फार्मा और मेटल में 0.3-0.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं,आईटी इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है

Market Outlook : 24 अगस्त को सेंसेक्स-निफ्टी अपनी शुरुआती बढ़त गंवाते हुए लाल निशान में बंद हुए हैं। निफ्टी आज 19400 के नीचे फिसल गया है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 180.96 अंक या 0.28 फीसदी गिरकर 65252.34 पर और निफ्टी 57.30 अंक या 0.29 फीसदी गिरकर 19386.70 पर बंद हुआ है। लगभग 1725 शेयर बढ़े है। वहीं, 1768 शेयर गिरे हैं। जबकि 161 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, पावर ग्रिड कॉर्प और जेएसडब्ल्यू स्टील निफ्टी के टॉप लूजरों में रहे हैं। जबकि बीपीसीएल, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं।

सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो ऑटो, कैपिटल गुड्स, पीएसयू बैंक, तेल और गैस, फार्मा और मेटल में 0.3-0.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं,आईटी इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट रुख के साथ बंद हुए हैं।

25 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि बाजार शुरुआती कारोबार में काफी वोलेटाइल था। फिर ये निगेटिव रुझान के साथ रेंज बाउंड दिखा। कारोबार के अंत में ये लाल निशान में बंद हुआ। निवेशक इस समय अनिश्चित ग्लोबल माहौल को देखते हुए कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। बाजार की नजर अब ग्लोबल संकेतों पर रहेगी। तकनीकी रूप से देखें तो निफ्टी ने एक बियरिश कैंडलिस्टिक बनाया है, जो काफी हद तक नकारात्मक है। तेजड़ियों के लिए 19470 के स्तर पर तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर निफ्टी इसके नीचे बना रहता है तो सेंटीमेंट कमजोर बना रहेगा। ऐसे में निफ्टी नीचे की तरफ 19325-19300 की और फिसल सकता है। दूसरी ओर 19500 के स्तर को पार करने के बाद बाजार में 19600-19625 तक की रैली देखने को मिल सकती है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि डे हाई के करीब से बिकवाली के दबाव आने से निफ्टी मंदड़ियों के शिकंजे में फंसा रहा। अंत में ये 19500 के नीचे ही बंद हुआ। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 19450-19500 के जोन में रजिस्टेंस कायम है। अगर निफ्टी 19500 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें और तेजी दिख सकती है। वहीं, नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 19300 पर सपोर्ट है अगर निफ्टी इसके नीचे जाता है तो फिर ये गिरावट गहरा सकती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।