Market Outlook : गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 13 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market Outlook : रियांक अरोड़ा का कहना है कि 12 अगस्त 2026 को बेंचमार्क इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। हालिया तेजी के बाद निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग की। कुछ हैवीवेट शेयरों में हुई बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया। ऐसे में बाज़ार सतर्कता के रुख के साथ बंद हुआ। लेकिन बाजार का मेन ट्रेंड अभी कमज़ोर नहीं हुआ है। अब ग्लोबल और घरेलू संकेत ही बाजार की दिशा तय करेंगे

अपडेटेड Aug 12, 2026 पर 4:07 PM
Market trend : रियांक अरोड़ा का कहना है कि बड़ी तेजी के बाद मुनाफा वसूली अच्छी बात है, चिंता की नहीं, बशर्ते बाज़ार अपने अहम सपोर्ट से ऊपर बना रहे

Market Outlook :12 अगस्त को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। ऑटो, IT और FMCG सेक्टर के शेयरों में बिकवाली के कारण निफ्टी 24,450 के नीचे आ गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 187.90 अंक या 0.24 प्रतिशत गिरकर 77,966.35 पर और निफ्टी 35.75 अंक या 0.15 प्रतिशत गिरकर 24,435.95 पर बंद हुआ। लगभग 1808 शेयरों में बढ़त हुई, 2327 शेयरों में गिरावट आई और 153 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट TCS, मैक्स हेल्थकेयर, अपोलो हॉस्पिटल्स, M&M और टाटा स्टील के शेयरों में देखने को मिली। जबकि बढ़त वाले शेयरों में हिंडाल्को, भारती एयरटेल, SBI, जियो फाइनेंशियल और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल रहे।

सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी PSU बैंक में 2.05%, निफ्टी मीडिया में 1.05%, निफ्टी बैंक में 0.77% और निफ्टी मेटल में 0.54% की बढ़त हुई। दूसरी ओर, निफ्टी IT में 1.54%, इंडिया VIX में 1.43% और निफ्टी FMCG में 0.73% की गिरावट आई। निफ्टी मिडकैप में 0.3% की बढ़त हुई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

Hedged.in में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट – HNI ​​और डेरिवेटिव्स, रियांक अरोड़ा का कहना है कि 12 अगस्त 2026 को बेंचमार्क इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। हालिया तेजी के बाद निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग की। कुछ हैवीवेट शेयरों में हुई बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया। ऐसे में बाज़ार सतर्कता के रुख के साथ बंद हुआ। लेकिन बाजार का मेन ट्रेंड अभी कमज़ोर नहीं हुआ है। अब ग्लोबल और घरेलू संकेत ही बाजार की दिशा तय करेंगे।


BSE सेंसेक्स 187 अंक गिरकर 77,966.00 पर बंद हुआ। सेशन के दौरान इस इंडेक्स में चौतरफा बिकवाली आई, लेकिन यह अपने अहम सपोर्ट लेवल से ऊपर बना रहा। अब इसके लिए तत्काल सपोर्ट 77,700–77,600 के आसपास है। जबकि रेजिस्टेंस 78,200–78,500 के पास दिख रहा है। रेजिस्टेंस जोन के ऊपर की निर्णायक चाल शॉर्ट-टर्म आउटलुक को मजबूत करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी में आज 35 अंकों की गिरावट आई और यह 24,435.00 पर बंद हुआ। आज यह 24,500 के स्तर से नीचे फिसल गया। फिर भी, इंडेक्स अपने अहम सपोर्ट से काफ़ी ऊपर बना हुआ है, इसलिए तेजी का मेन ट्रेंड बरकरार है। इसके लिए तत्काल सपोर्ट 24,350–24,300 पर है। इसके बाद अगला बड़ा सपोर्ट 24,150 के पास है। ऊपर की ओर 24,500–24,600 पर रेजिस्टेंस नजर आ रहा है।

रियांक अरोड़ा का कहना है कि बड़ी तेजी के बाद मुनाफा वसूली अच्छी बात है, चिंता की नहीं, बशर्ते बाज़ार अपने अहम सपोर्ट से ऊपर बना रहे। मेन अपट्रेंड बरकरार है। ऐसे में फंडामेंटली मजबूत शेयरों में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अच्छी रहेगी। रिस्क मैनेजमेंट का ध्यान जरूर रखें।

LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि 24,400 के नीचे जाने के बाद इंडेक्स में गिरावट जारी है और यह 24,250 की ओर बढ़ रहा है। निचले स्तर पर, रिकवरी करने से पहले इसे 200-घंटे के SMA के आसपास सपोर्ट मिला। डेली टाइमफ्रेम पर, इंडेक्स 20EMA के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। हालांकि, RSI इंडिकेटर 'बेयरिश क्रॉसओवर' दिखा रहा है, जो कमजोर मोमेंटम का संकेत है।

अगर गुरुवार को इंडेक्स लगातार 24,400 के नीचे बना रहता है, तो यह फिर से 24,180 की ओर जा सकता है। ऊपरी स्तर पर, 24,500 एक अहम रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। अगर इंडेक्स लगातार इस लेवल के ऊपर बना रहता है तो ट्रेंड में सुधार हो सकता है।

 

Trading plan : कच्चे तेल में तेजी और IT शेयरों में बिकवाली ने बाजार पर बढ़ाया दबाव, जानिए कल के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।