Market Outlook :12 अगस्त को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। ऑटो, IT और FMCG सेक्टर के शेयरों में बिकवाली के कारण निफ्टी 24,450 के नीचे आ गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 187.90 अंक या 0.24 प्रतिशत गिरकर 77,966.35 पर और निफ्टी 35.75 अंक या 0.15 प्रतिशत गिरकर 24,435.95 पर बंद हुआ। लगभग 1808 शेयरों में बढ़त हुई, 2327 शेयरों में गिरावट आई और 153 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट TCS, मैक्स हेल्थकेयर, अपोलो हॉस्पिटल्स, M&M और टाटा स्टील के शेयरों में देखने को मिली। जबकि बढ़त वाले शेयरों में हिंडाल्को, भारती एयरटेल, SBI, जियो फाइनेंशियल और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल रहे।
