Market Outlook : गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 21 जुलाई को कैसी रह सकती है इनकी चाल

Market Outlook :प्राइवेट बैंक शेयरों ने बाजार पर आज सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। रेलिगेयर ब्रोकिंग में रिसर्च SVP अजीत मिश्रा का कहना है कि कुछ चुनिंदा बैंकों पर बने मार्जिन के दबाव ने मार्केट का सेंटीमेंट खराब असर डाला। हालांकि डिपॉजिट ग्रोथ में सुधार हुआ है,लेकिन मार्जिन उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़े हैं। इसी वजह से सेंटीमेंट पर निगेटिव असर पड़ा

अपडेटेड Jul 20, 2026 पर 4:27 PM
Market Outlook : SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि आगे निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 24370-24400 जोन में है। अगर निफ्टी इस जोन के ऊपर टिकता है,तो यह शॉर्ट टर्म में 24550 और उसके बाद 24700 तक बढ़ सकता है

Market Outlook : 20 जुलाई को भारतीय इक्विटी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए और निफ्टी 24,250 के नीचे चला गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 442.93 अंक या 0.57 प्रतिशत गिरकर 77,708.52 पर और निफ्टी 95.80 अंक या 0.39 प्रतिशत गिरकर 24,238.50 पर बंद हुआ। लगभग 2141 शेयरों में बढ़त हुई, 1944 शेयरों में गिरावट आई और 229 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी में शामिल शेयरों में एक्सिस बैंक,HDFC बैंक,मारुति सुजुकी,कोटक महिंद्रा बैंक और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर रहे। जबकि ट्रेंट,सिप्ला,पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन,भारती एयरटेल और JSW स्टील सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर रहे।

सेशन के दौरान अलग-अलग सेक्टर का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी PSU बैंक सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा,जिसमें 2.8% की बढ़त हुई। इसके बाद निफ्टी फार्मा (+1.4%),निफ्टी मीडिया (+1%),निफ्टी एनर्जी (+1%),निफ्टी मेटल (+0.86%),निफ्टी ऑयल एंड गैस (+0.62%),निफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर (+0.7%),निफ्टी FMCG (+0.6%) और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (+0.72%) रहे।

दूसरी ओर निफ्टी प्राइवेट बैंक सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा,जिसमें 2.2% की गिरावट आई। इसके बाद निफ्टी बैंक (-1%) रहा। जबकि निफ्टी ऑटो और रियल्टी में मामूली गिरावट देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.6% की बढ़त हुई और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।


बैंक निफ्टी व्यू

प्राइवेट बैंक शेयरों ने बाजार पर आज सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। रेलिगेयर ब्रोकिंग में रिसर्च SVP अजीत मिश्रा का कहना है कि कुछ चुनिंदा बैंकों पर बने मार्जिन के दबाव ने मार्केट का सेंटीमेंट खराब असर डाला। हालांकि डिपॉजिट ग्रोथ में सुधार हुआ है,लेकिन मार्जिन उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़े हैं। इसी वजह से सेंटीमेंट पर निगेटिव असर पड़ रहा है। मार्केट को ब्याज दरों में बढ़ोतरी की भी उम्मीद है और ऐसी चिंताएं हैं कि मार्जिन का दबाव बना रह सकता है। यही कारण है कि निवेशक बैंकों में मुनाफावसूली कर रहे हैं।

SBI सिक्योरिटीज में हेड-टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च सुदीप शाह का कहना है कि एक्सिस बैंक निफ्टी गैप-डाउन के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में नीचे की ओर गया। हालांकि, 57,530–57,560 जोनन के आसपास अच्छी खरीदारी देखी गई,जिससे इंडेक्स ने सेशन के दौरान धीरे-धीरे रिकवरी की। आखिरकार यह 0.98% गिरकर 57,945 पर बंद हुआ।

इंडेक्स ने दोनों तरफ विक्स (wicks) वाली एक छोटी बॉडी वाली बुलिश कैंडल बनाई,जो इंट्राडे में अनिश्चितता को दिखाती है। इंट्राडे में उतार-चढ़ाव के बावजूद, बैंक निफ्टी अपने 20-दिन के EMA के ऊपर बना रहा जिससे इसका शॉर्ट-टर्म बुलिश ट्रेंड बरकरार रहा।

आगे बैंक निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 58300-58400 जोन में है। अगर यह इस जोन के ऊपर टिकता है,तो बैंक निफ्टी का पुलबैक 58800 और उसके बाद शॉर्ट टर्म में 59200 तक जा सकता है। नीचे की तरफ,बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 57600-57500 जोन में है।

LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि सोमवार के सेशन में बैंक निफ्टी पर बिकवाली का दबाव दिखा। HDFC बैंक,एक्सिस बैंक और कोटक बैंक जैसे बड़े प्राइवेट बैंकों के शेयरों में भारी गिरावट आई। हालांकि,ICICI बैंक,SBI और दूसरे PSU बैंकों में अच्छी खरीदारी से इंडेक्स को निचले स्तरों से उबरने में मदद मिली। टेक्निकल नजरिए से देखें तो 57,500-57,350 का जोन,जो कि आवरली चार्ट पर 200-SMA और 200-DMA के साथ मेल खाता है,मज़बूत सपोर्ट का काम कर सकता है।

ऊपर की तरफ,58,500 एक अहम रेजिस्टेंस लेवल बना हुआ है। कुल मिलाकर ट्रेंड पॉजिटिव है और ट्रेडर्स के लिए गिरावट पर खरीदारी की रणनीति कारगर रह सकती है।

Trading Plan : काफी कुछ बैंक निफ्टी पर करेगा निर्भर, एक नजर कच्चे तेल पर भी रखिये

निफ्टी व्यू

एक्सिस डायरेक्ट में रिसर्च हेड राजेश पालविय की राय है कि जब तक निफ्टी 24,200 के स्तर से ऊपर बना हुआ है,तब तक ट्रेंड पॉजिटिव रहेगा। हालांकि, अगर यह स्तर टूटता है तो गिरावट 24,000 और उसके बाद 23,800 तक बढ़ सकती है।

पालविय का मानना ​​है कि ऊपर की तरफ,24,450 पर तत्काल रेजिस्टेंस बना हुआ है। इसके ऊपर की टिकाऊ बढ़त 24,600–24,700 का रास्ता खोल सकती है। उन्होंने आगे कहा कि कुल मिलाकर नजरिया सावधानी के साथ पॉजिटिव बना हुआ है, हालांकि कच्चे तेल की कीमतें और मिडिल ईस्ट की घटनाएं निकट भविष्य में बाजार के मूड पर अपना असर दिखाते रहेंगे। जियोपॉलिटिकल तनाव और एनर्जी की कीमतों में कोई भी कमी बाजार की अगली तेजी के लिए ट्रिगर का काम कर सकती है।

कोटक सिक्योरिटीज में इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान का मानना ​​है कि 24,000 (20-डे SMA) और 24,200 पोजीशनल ट्रेडर्स के लिए ट्रेंड तय करने वाले अहम स्तर होंगे। जब तक बाजार इन स्तरों से ऊपर ट्रेड करता है,तब तक तेजी का रुख बरकरार रहने की संभावना है,जिसमें इस रैली के 24,500-24,600 तक बढ़ने की संभावा है। हालांकि,24200 से नीचे जाने पर सेंटिमेंट कमजोर हो सकता है। ऐसी स्थिति में ट्रेडर्स को अपनी लॉन्ग पोजीशन काट सकते हैं।

SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि आगे निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 24370-24400 जोन में है। अगर निफ्टी इस जोन के ऊपर टिकता है,तो यह शॉर्ट टर्म में 24550 और उसके बाद 24700 तक बढ़ सकता है। दूसरी ओर निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 24130-24100 जोन में है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।