Market Outlook : 20 जुलाई को भारतीय इक्विटी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए और निफ्टी 24,250 के नीचे चला गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 442.93 अंक या 0.57 प्रतिशत गिरकर 77,708.52 पर और निफ्टी 95.80 अंक या 0.39 प्रतिशत गिरकर 24,238.50 पर बंद हुआ। लगभग 2141 शेयरों में बढ़त हुई, 1944 शेयरों में गिरावट आई और 229 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी में शामिल शेयरों में एक्सिस बैंक,HDFC बैंक,मारुति सुजुकी,कोटक महिंद्रा बैंक और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर रहे। जबकि ट्रेंट,सिप्ला,पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन,भारती एयरटेल और JSW स्टील सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर रहे।
