Get App

Market Outlook : गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 19 नवंबर को कैसी रह सकती है इनकी चाल

Market Outlook : पीएल कैपिटल के विक्रम कसाट का कहना है कि बाजार में आज की गिरावट नवंबर की तेज तेजी के बाद आई मुनाफावसूली है। इससे बाजार के बड़े रुझान में बदलाव नहीं हुआ है

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 18, 2026 पर 4:20 PM
Market Outlook : गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 19 नवंबर को कैसी रह सकती है इनकी चाल
Market Outlook : श्रीकांत चौहान का मानना ​​है कि बाजार का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव है लेकिन ओवरबॉट पोजीशन के कारण ऊपरी स्तरों पर कुछ प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल सकती है

Market Outlook : 18 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 25,250 के स्तर से नीचे आ गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 500.38 अंक या 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,031.81 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 159.45 अंक या 0.63 प्रतिशत गिरकर 25,227.95 पर आ गया। इस दौरान लगभग 1448 शेयरों में तेजी आई, 2800 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 169 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी पर टाइटन कंपनी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी लाइफ, बीएसई लिमिटेड और बजाज फाइनेंस प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि एसबीआई, सिप्ला, टाटा कंज्यूमर, आईटीसी और अपोलो हॉस्पिटल्स में तेजी देखने को मिली।

सेक्टर के मोर्चे पर,निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स में 3% और निफ्टी मेटल इंडेक्स में 2.4% की गिरावट आई, जबकि ऑटो और आईटी सेक्टर में 1% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मीडिया, फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.4% की बढ़त रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.2 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.35 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

एलकेपी सिक्योरिटीज में टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि बुधवार के सत्र में बाजार में प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली। आज निफ्टी ने एक 'बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न' बनाया, हालांकि निचले स्तरों से खरीदारी भी आती दिखी। इसके अलावा, आवरली चार्ट पर नेगेटिव RSI डाइवर्जेंस यह संकेत देता है कि 25,000 के स्तर की ओर और प्रॉफिट बुकिंग हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें