Stock market today : पिछले सत्र की कमज़ोर क्लोजिंग के बाद, 10 अप्रैल को भारतीय इक्विटी इंडेक्स ने ज़ोरदार वापसी की और मज़बूत बढ़त के साथ बंद हुए। भू-राजनीतिक चिंताओं में कमी के सकारात्मक संकेतों से बाजार को सपोर्ट मिला। बाजार आज बढ़त के साथ खुला और IT सेक्टर को छोड़कर, सभी सेक्टरों में बड़े पैमाने पर खरीदारी देखने को मिली। इस तेजी की वजह से Nifty 50 इंडेक्स इंट्राडे में 24,074.05 के स्तर तक पहुंच गया और फिर दिन के हाई के करीब बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में Sensex 918.60 अंक या 1.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,550.25 पर और Nifty 275.50 अंक या 1.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,050.60 पर बंद हुआ।
