Stock market : आज सेंसेक्स, निफ्टी और बैंक निफ्टी नया हाई लगाते दिखे हैं। सेंसेक्स 78000 अंक के ऊपर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 23700 अंक के ऊपर सेटल होता नजर आया है। आज के कारोबारी सत्र में एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 712 अंक चढ़कर 78,054 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 183 अंक चढ़कर 23,721 पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी बैंक 902 अंक चढ़कर 52,606 पर बंद हुआ है। हालांकि मिडकैप 209 प्वाइंट गिरकर 55,369 पर बंद हुआ है।
