Stock market : 29 सितंबर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर इंडेक्स सपाट बंद हुए हैं। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 61.52 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,364.94 पर और निफ्टी 19.80 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,634.90 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1837 शेयरों में तेजी, 2163 शेयरों में गिरावट और 171 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
