Stock market : सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिली है। सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। बैंक निफ्टी में भी करीब 1 फीसदी की गिरावट आई है। रियल्टी, IT, तेल-गैस शेयरों में बिकवाली रही। डिफेंस शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। मेटल, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी 262 प्वाइंट गिरकर 24,684 पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 873 प्वाइंट गिरकर 81,186 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 543 प्वाइंट गिरकर 54,877 पर बंद हुआ है। मिडकैप 923 प्वाइंट गिरकर 56,183 पर बंद हुआ है। निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट रही।
