Market outlook : लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 6 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market outlook : निफ्टी में सबसे ज़्यादा गिरावट दिखाने वाले शेयरों में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज,आईसीआईसीआई बैंक,कोल इंडिया,टेक महिंद्रा और इटरनल शामिल रहे। जबकि,महिंद्रा एंड महिंद्रा,अल्ट्राटेक सीमेंट,नेस्ले इंडिया,बजाज फिनसर्व और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में बढ़त देखी गई
Market cues : LKP सिक्योरिटीज में टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक 'स्पिनिंग टॉप' कैंडलस्टिक बनाया है। यह मौजूदा स्तरों के पास अनिश्चितता का संकेत देता है
Market outlook : 5 मई को एक उतार-चढ़ाव भरे सत्र में भारतीय इक्विटी बेंचमार्क कमजोरी के साथ बंद हुए। हालांकि निफ्टी 24,000 के स्तर से ऊपर बने रहने में कामयाब रहा। बाजार बंद होने पर,सेंसेक्स 251.61 अंक या 0.33 प्रतिशत गिरकर 77,017.79 पर और निफ्टी 86.50 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 24,032.80 पर बंद हुआ। लगभग 1890 शेयरों में बढ़त देखी गई,2110 शेयरों में गिरावट आई और 169 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
निफ्टी में सबसे ज़्यादा गिरावट दिखाने वाले शेयरों में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज,आईसीआईसीआई बैंक,कोल इंडिया,टेक महिंद्रा और इटरनल शामिल रहे। जबकि,महिंद्रा एंड महिंद्रा,अल्ट्राटेक सीमेंट,नेस्ले इंडिया,बजाज फिनसर्व और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में बढ़त देखी गई।
सेक्टोरल मोर्चे पर,ऑटो,FMCG,पावर,फार्मा और टेलीकॉम इंडेक्स में लगभग 0.5% की बढ़त देखी गई,जबकि रियल्टी इंडेक्स में 1.4% की गिरावट आई, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1% नीचे रहा और प्राइवेट बैंकिंग इंडेक्स 0.5% फिसल गया। इस बीच सत्र के अंत में निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।
6 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
निफ्टी व्यू
LKP सिक्योरिटीज में वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के कारण भारतीय शेयर बाजार में कमज़ोरी का दौर जारी रहा। डेली चार्ट पर निफ्टी लगातार आठ सत्रों से 50EMA के नीचे बना हुआ है,जिससे गिरावट का रुख बरकरार है। RSI भी'बेयरिश क्रॉसओवर'की स्थिति में है। ये बाजार की गति में कमजोरी का संकेत है।
हालांकि,Nifty चार्ट को और करीब से और बारीकी से देखने पर पता चलता है कि मौजूदा स्तरों से एक अच्छी रिकवरी की संभावना है। छोटे टाइमफ्रेम पर इंडेक्स ने 'हायर लो' बनाना शुरू कर दिया है,जो कि संभावित बदलाव का एक शुरुआती संकेत हो सकता है।
शॉर्ट टर्म में इंडेक्स ऊपर की ओर बढ़ सकता है। इसके 24,285–24,350 तक जाने की संभावना है। वहीं,नीचे की ओर इसके लिए 23,880 पर सपोर्ट है। इसके नीचे जाने पर कमजोरी और बढ़ सकती है।
ThinCredBlu Securities के फाउंडर गौरव उदानी का कहना है कि निगेटिव क्लोजिंग के बावजूद, नीचे से आई रिकवरी से पता चलता है कि बुल्स अभी भी अहम सपोर्ट जोन को बचा रहे हैं,जिससे इंडेक्स में बड़ी गिरावट नहीं आ रही है। बाजार अभी भी एक दायरे में ही बना हुआ है,जिसमें खरीदार और विक्रेता दोनों ही अहम स्तरों के पास एक्टिव हैं।
तकनीकी रूप से 23,900–24,000 एक मज़बूत सपोर्ट जोन बना हुआ है,जबकि 24,300–24,400 तत्काल रेजिस्टेंस के तौर पर काम कर रहा है। किसी भी तरफ ब्रेकआउट होने पर ही अगली दिशा तय होने की संभावना है।
मौजूदा सेटअप से संकेत मिलता है कि हाल की वोलैटिलिटी के बाद बाजार अब कंसोलीडेट हो रहा है और इंट्राडे में अभी भी तेज उतार-चढ़ाव बने हुए हैं। ट्रेडर्स को सेलेक्टिव रहना चाहिए,ओवर ट्रेडिंग से बचना चाहिए और जब तक कोई स्पष्ट दिशा सामने न आ जाए तब तक लेवल बेस्ड एक्शन पर ध्यान देना चाहिए।
बैंक निफ्टी व्यू
LKP सिक्योरिटीज में टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक 'स्पिनिंग टॉप' कैंडलस्टिक बनाया है। यह मौजूदा स्तरों के पास अनिश्चितता का संकेत देता है। घंटे भर के चार्ट पर,एक पॉजिटिव RSI डाइवर्जेंस उभर रहा है,जो संभावित शॉर्ट-टर्म पुलबैक या राहत भरी उछाल का संकेत दे रहा है।
हालांकि, इसका ओवरऑल ढांचा कमजोर बना हुआ है। ऐसे में जब तक इंडेक्स 56,000 के नीचे ट्रेड करता रहेगा तब तक 'सेल-ऑन-राइज'(उछाल पर बिकवाली) का तरीका फायदेमंद बना रहेगा।
54,150–54,250 के जोन के करीब स्थित 100 WMA निफ्टी के लिए एक अहम सपोर्ट एरिया के तौर पर काम कर सकता है। जबकि 55,200 के तत्काल रेजिस्टेंस के तौर पर काम करने की उम्मीद है।
एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि बैंकिंग बेंचमार्क इंडेक्स बैंक निफ्टी का प्रदर्शन लगातार कमजोर बना हुआ है। मंगलवार के सत्र के अंत में यह 0.60% की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी इंडेक्स के मुकाबले बैंक निफ्टी का रेशियो चार्ट 'लोअर हाई' और 'लोअर लो' का पैटर्न दिखा रहा है,जो लगातार बनी हुई रिलेटिव कमजोरी को दर्शाता है। इसके अलावा,इंडेक्स अभी अपने अहम मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है,जो मौजूदा मंदी के रुझान को और भी ज्यादा पुख्ता करता है।
आगे 54100–54000 के जोन के एक अहम सपोर्ट के तौर पर काम करने की उम्मीद है। अगर 54000 के नीचे गिरावट आती है तो इससे और नीचे जाने की संभावना बढ़ सकती है। ऐसे में शॉर्ट टर्म में 53400 के लेवल तक करेक्शन हो सकता है। दूसरी तरफ,55000–55100 का जोन एक तत्काल रेजिस्टेंस का काम करेगा। अगर 55100 के ऊपर कोई पक्का मूव आता है,तो इससे 55600 की ओर एक पुलबैक रैली देखने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।