Ola Electric Share Price : ओला इलेक्ट्रिक की बैटरी डिस्चार्ज, 5% टूटा शेयर, जानिए क्या रही वजह

Ola Electric Share Price :ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर लगातार घट रहा है। जनवरी 2024 में इसकी बाजार हिस्सेदारी 35 फीसदी थी जो अगस्त 2025 में घटकर 18 फीसदी पर आ गई। फिर जनवरी 2026 में इसकी बाजार हिस्सेदारी घटकर 6 फीसदी पर और मार्च 2026 में 5.4 फीसदी पर आ गई

अपडेटेड May 05, 2026 पर 3:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ola Electric Share Price :ओला इलेक्ट्रिक की हालत खस्ता है। दिसंबर में प्रोमोटर भाविश अग्रवाल ने 9.65 करोड़ शेयर बेचे थे

Ola Electric Share Price : बाजार का फोकस आज ओला इलेक्ट्रिक पर है। ओला इलेक्ट्रिक में आज 5% की गिरावट है। ओला इलेक्ट्रिक में गिरावट की वजह पर नजर डालें तो ओला इलेक्ट्रिक में आज 1.47 करोड़ शेयरों ने हाथ बदले हैं। 35 रुपए प्रति शेयर के भाव पर यह सौदा हुआ है। करीब 11 बजे कंपनी के 0.33 फीसदी इक्विटी शेयरों ने हाथ बदले हैं। सीएनबीसी-आवाज़ ने 41-42 रुपए के भाव पर 13 नवंबर को ही इस शेयर से दूर रहने की सलाह दी थी। कंपनी की हालत खस्ता है। अप्रैल में इसने 12166 यूनिट बेची। वहीं, मार्च में 10133 यूनिट की बिक्री हुई थी।

कंपनी भारी डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही 50,000 रुपए के बेनिफिट भी दे रही है। इसके बावजूद भी इसकी बाजार हिस्सेदारी घट रही है। हाल में ICRA ने कंपनी की रेटिंग को डाउनग्रेड किया है। ICRA ने इसकी रेटिंग को घटाकर BBB (Negative)/A3+ कर दिया है।

ओला इलेक्ट्रिक का घटता मार्केट शेयर


ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर लगातार घट रहा है। जनवरी 2024 में इसकी बाजार हिस्सेदारी 35 फीसदी थी जो अगस्त 2025 में घटकर 18 फीसदी पर आ गई। फिर जनवरी 2026 में इसकी बाजार हिस्सेदारी घटकर 6 फीसदी पर और मार्च 2026 में 5.4 फीसदी पर आ गई।

ओला इलेक्ट्रिक की हालत खस्ता

ओला इलेक्ट्रिक की हालत खस्ता है। दिसंबर में प्रोमोटर भाविश अग्रवाल ने 9.65 करोड़ शेयर बेचे थे। भाविश अग्रवाल ने 33.67 रुपए प्रति शेयर के औसत भाव पर ये शेयर बेचे थे।

Trading Strategy : हर रोज मिल रहे 10-20% बड़े मूव वाले शेयर, इन्हीं में खोजें कमाई का मौका

ओला इलेक्ट्रिक में हिस्सेदारी

ओला इलेक्ट्रिक में हिस्सेदारी की बात करें तो मार्च 2026 में FII की हिस्सेदारी 4 फीसदी पर आ गई जो दिसंबर 2025 में 4.08 फीसदी पर थी। इसी तरह मार्च 2026 में DII की हिस्सेदारी 7 फीसदी पर आ गई जो दिसंबर 2025 में 7.28 फीसदी पर थी। मार्च 2026 में पब्लिक की हिस्सेदारी 49.21 फीसदी पर आ गई जो दिसंबर 2025 में 49.64 फीसदी पर थी।

शेयर की चाल पर एक नजर

आज ये शेयर एनएसी पर 1.87 रुपए यानी 5.14 फीसदी टूट कर 34.54 रुपए पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 36.71 रुपए और दिन का लो 33.55 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 71.25 रुपए और 52 वीक लो 22.25 रुपए है। इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 81,698,460 शेयर और मार्केट कैप 15,235 करोड़ रुपए है।

1 हफ्ते में ये शेयर 3.55 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 21.88 फीसदी की और 3 महीने में 9.83 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। इस साल अब तक ये शेयर 4.69 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 साल में इसने 29.85 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।