Trading Strategy : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में अच्छी रिकवरी आई है। निफ्टी निचले स्तरों से 150 प्वाइंट से ज्यादा सुधरकर 24050 के करीब आ गया है। बैंक निफ्टी में भी रिकवरी दिखी है। हल्की बढ़त के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। डिफेंस और कैपिटल मार्केट शेयरों में सबसे अच्छी खरीदारी आई है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब 1 फीसदी चढ़े हैं। नतीजों के बाद CAMS में 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। वहीं, रियल्टी सबसे ज्यादा कमजोर दिख रहा है। यह इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा नीचे दिख रहा है। साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल और तेल-गैस में भी गिरावट है। कच्चे तेल में उछाल और आयातकों की ओर से डॉलर डिमांड बढ़ने से रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। पहली बार एक डॉलर का भाव 95 रुपए 40 पैसे तक फिसला है।
आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कल बाजार अच्छी खबर पर रैली नहीं टिका पाया और आज बुरी खबर पर गिरावट भी नहीं टिक पाई। इसका मतलब साफ है कि अभी हम रेंज में ही हैं। निफ्टी की बेसिक रेंज 23,800-24,200 है। बार-बार मिडकैप और स्मॉलकैप में बड़ी आउटपरफॉर्मेंस हो रही है। मिडकैप और नेक्स्ट 50 इंडेक्स लाइफ हाई के काफी करीब हैं। निफ्टी नहीं चल पा रहा है, लेकिन सपोर्ट जरूर ले रहा है।
इस बाजार में इंडेक्स आपको दोनों तरफ मौके देगा। मगर आपको एंट्री और एग्जिट दोनों में तेज होना होगा। इससे बेहतर है चुनिंदा शेयरों में रहना है। हर रोज आपको 10-20% बड़े मूव वाले शेयर मिल रहे हैं। ज्यादातर मामलों में रैली स्क्रीन पर ही हो रही है। हर रोज 1-2 HERO और 1-2 ACCIDENT मिल रहे हैं। निफ्टी के रेंज में रहने के 3 बेसिक फैक्टर हैं। FIIs की बिकवाली,रुपए की कमजोरी और क्रूड में तेजी बाजार को चलने नहीं दे रहे। लेकिन राजनीतिक खबरें, सेंटिमेंट और घरेलू पैसा इसे गिरने नहीं दे रहे हैं।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए सपोर्ट 23,800-23,900 पर है। अब बड़ी गिरावट 23,800 के नीचे ही आएगी। रजिस्टेंस 24,200-24,250 पर है। बड़ी रैली के लिए 24,250 के ऊपर जाना होगा।
बैंक निफ्टी पर रणनीति साझा करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी बार-बार 54,500 को टेस्ट कर रहा है। 2 बार टेस्ट करके वापस आ चुका है। अगर तीसरी बार टेस्ट हुआ तो शायद ब्रेक हो जाए। ऊपर 55,500 के ऊपर अभी जगह नहीं है।
वही पुरानी रणनीति होगी। चुनिंदा शेयरों को लेकर जाएं और निफ्टी पुट्स से पोजीशन को हेज करें। इंडेक्स की कोई पोजीशन घर लेकर जाने का फायदा नहीं है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।