Stock market : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 6 जनवरी को लगातार दूसरे सेशन में गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 26,200 से नीचे चला गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 376.28 अंक या 0.44 प्रतिशत गिरकर 85,063.34 पर और निफ्टी 71.60 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 26,178.70 पर बंद हुआ। आज लगभग 1483 शेयरों में तेज़ी रही, 2342 शेयरों में गिरावट देखने को मिली और 144 शेयर अपरिवर्तित बंद हुए।
सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करे तो IT, फार्मा, PSU बैंक, मेटल में 0.3-1.7 प्रतिशत की तेज़ी आई, जबकि इंफ्रा, मीडिया, ऑयल एंड गैस, कैपिटल गुड्स में 0.6-1.6 प्रतिशत की गिरावट आई। BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए।
निफ्टी पर सबसे ज़्यादा गिरने वाले शेयरों में ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ITC, कोटक महिंद्रा बैंक, इंटरग्लोब एविएशन शामिल रहे। जबकि बढ़ने वाले शेयरों में अपोलो हॉस्पिटल्स, ICICI बैंक, HDFC लाइफ, सन फार्मा और टाटा कंज्यूमर शामिल रहे।
आज की गिरावट के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन पिछले सेशन के लगभग 481 लाख करोड़ रुपए से घटकर 479 लाख करोड़ रुपए पर आ गया। इससे इन्वेस्टर्स को एक ही सेशन में लगभग 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का घाटा हुआ।
7 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग प्राइवेट के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह का कहना है कि निफ्टी कंसोलिडेशन फेज में बना हुआ है। टेक्निकल नज़रिए से,निफ्टी एक बड़े कंसोलिडेशन ज़ोन में पॉजिटिव रुझान के साथ ट्रेड कर रहा है। इसके लिए तत्काल सपोर्ट 26,100–26,150 के आसपास दिख रहा है, जबकि रेजिस्टेंस 26,400–26,450 के आसपास है। इस रेजिस्टेंस बैंड से ऊपर आने वाला निर्णायक ब्रेकआउट 26,500 और उससे ऊपर की तेज़ी का रास्ता खोल सकता है। वहीं, ऊपरी लेवल पर टिके रहने में नाकाम रहने पर एक बार फिर रेंज-बाउंड ट्रेड हो सकता है। ट्रेडर्स को सलाह दी जाती है कि वे पोजीशन को ट्रेल करें और तेज़ शुरुआती मूवमेंट का पीछा करने से बचें।
एलकेपी सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि कल नया लाइफटाइम हाई बनने के बाद निफ्टी में गिरावट आई है। निचले स्तर पर, इसे 26100 के आसपास इंट्राडे सपोर्ट मिला। शॉर्ट टर्म में रेंज-बाउंड ट्रेंड बने रहने की संभावना है। आगे चलकर,अगर बुल्स निफ्टी को 26300 से ऊपर ले जाने की कोशिश करते हैं,तो एक अच्छी रैली देखने को मिल सकती है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 26000 पर सपोर्ट है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।