Stock market : 1 फरवरी के बजट वाले दिन उतार-चढ़ाव भरे सेशन में भारतीय इक्विटी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 24,900 से नीचे रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,546.84 अंक या 1.88 प्रतिशत गिरकर 80,722.94 पर और निफ्टी 495.20 अंक या 1.96 प्रतिशत गिरकर 24,825.45 पर बंद हुआ। लगभग 1673 शेयरों में तेज़ी आई, 2299 शेयरों में गिरावट आई और 155 शेयर अपरिवर्तित रहे। निफ्टी में सबसे ज़्यादा गिरने वाले शेयरों में ONGC, SBI, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अदानी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल रहे। जबकि बढ़ने वाले शेयरों में विप्रो, TCS, सन फार्मा, मैक्स हेल्थकेयर, इंफोसिस रहे।
