Market outlook:पॉजिटिव घरेलू डेटा, अच्छे ग्लोबल संकेत और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में ठहराव की उम्मीद के चलते भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 13 जून को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे हैं। सेंसेक्स 418.45 अंक या 0.67 फीसदी बढ़कर 63,143.16 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 114.70 अंक या 0.62 फीसदी बढ़कर 18716.20 पर बंद हुआ। अमेरिका में मई के रिटेल महंगाई आंकड़े आज बाद में आने वाले है, जबकि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों पर बुधवार को अपने फैसले का ऐलान करेगा। सेंसेक्स अपने रिकॉर्ड हाई से 439.91 अंक और निफ्टी 171.45 अंक दूर है। ये दोनों इंडेक्स पिछले कुछ हफ्तों से अपने रिकॉर्ड हाई से आँखमिचौली खेल रहे हैं।
