Stock market : भारतीय इक्विटी इंडेक्स 20 जून को मजबूत रुख के साथ बंद हुआ और निफ्टी 25,100 से ऊपर पहुंच गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,046.30 अंक या 1.29 फीसदी बढ़कर 82,408.17 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 319.15 अंक या 1.29 फीसदी बढ़कर 25,112.40 पर बंद हुआ। आज लगभग 2366 शेयरों में तेजी आई, 1427 शेयरों में गिरावट आई और 149 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 1.2 फीसदी तथा स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। मेटल,पीएसयू बैंक, रियल्टी, पावर,टेलीकॉम और कैपिटल गुड्स में 1-2 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली।
निफ्टी पर जियो फाइनेंशियल, एमएंडएम, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और ट्रेंट टॉप गेनर्स में शामिल रहे, जबकि गिरने वालों में हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, मारुति सुजुकी, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज शामिल रहे।
रेलिगेयर ब्रोकिंग अजीत मिश्रा का कहना है कि छोटे-मझोले शेयरों में आई हालिया गिरावट मुनाफावसूली और तेज उछाल के बाद वैल्यूएशन में हुई बढ़त के कारण हुई है। साथ ही भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की चिंता भी इन पर असर डाल रही है। इन फैक्टर्स के चलते महंगाई की चिंता बढ़ गई है। इससे मार्केट का सेंटीमेंट भी कमजोर हुआ है। निवेशकों को लंबी अवधि से नजरिए से अच्छी क्वालिटी के मजबूत फंडामेंटल्स वाले ऐसे शेयरों पर दांव लगाना चाहिए जिनका वैल्यूएशन अच्छा हो। इस समय निवेशकों के भरोसेमंद प्रमोटरों वाले क्वालिटी शेयरों पर फोकस करना चाहिए।
एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि तीन दिनों के कंसोलीडेशन के बाद निफ्टी में आज अच्छी तेजी आई। जिससे इसकी शॉर्ट टर्म रैली फिर से शुरू हो गई। इसके अलावा, इंडेक्स ने 21-डे ईएमए को फिर से हासिल कर लिया है। इससे आगे चलकर और तेजी आने की उम्मीद बढ़ गई है। अब निफ्टी के लिए 24,850 पर सपोर्ट है। जब तक निफ्टी इस स्तर से ऊपर बना रहेगा। तब तक ‘गिरावट पर खरीदें’ की रणनीति अच्छी तरह से काम करेगी। ऊपरी की तरफ निफ्टी के लिए अगला टारगेट 25,350 और उससे आगे की ओर बढ़ता दिख रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।