Get App

Market outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 12 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Share market : निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में अदाणी एंटरप्राइजेज, टाटा मोटर्स, इटरनल, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, अपोलो हॉस्पिटल्स शामिल रहे, जबकि सबसे ज्यादा नुकसान में रहने वाले शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और भारती एयरटेल शामिल रहे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2025 पर 4:19 PM
Market outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 12 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, जिनमें फार्मा, मेटल, ऑटो, तेल एवं गैस, पीएसयू बैंक और रियल्टी 0.5-2 फीसदी तक बढ़े

Stock Market : भारतीय इक्विटी इंडेक्स 11 अगस्त को मजबूत रुख के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी आज 24,600 के करीब पहुंच गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 746.29 अंक या 0.93 फीसदी बढ़कर 80,604.08 पर और निफ्टी 221.75 अंक या 0.91 फीसदी बढ़कर 24,585.05 पर बंद हुआ। आज लगभग 2136 शेयरों में तेजी रही। 1867 शेयरों में गिरावट देखने को मिली और 161 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में अदाणी एंटरप्राइजेज, टाटा मोटर्स, इटरनल, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, अपोलो हॉस्पिटल्स शामिल रहे, जबकि सबसे ज्यादा नुकसान में रहने वाले शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और भारती एयरटेल शामिल रहे। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.8 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.35 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, जिनमें फार्मा, मेटल, ऑटो, तेल एवं गैस, पीएसयू बैंक और रियल्टी 0.5-2 फीसदी तक बढ़े।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि बाजार में तीन महीने के निचले स्तर छूने के बाद राहत की रैली देखने को मिली। अच्छे ग्लोबल संकेतों और एफआईआई की हो रही वापसी ने मार्केट सेंटीमेंट सुधार दिया है। बैंकिंग सेक्टर की बड़ी कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजों के बीच सरकारी बैंकों ने सुर्खियाँ बटोरीं। आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर सभी सेक्टरों में खरीदारी रही।

निवेशक इस सप्ताह होने वाले अमेरिका-रूस सम्मेलन से अच्छी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। इससे भू-राजनीतिक तनाव में कमी आने की संभावना है। हालांकि निकट भविष्य में सतर्कता बनी रह सकती है। लेकिन अमेरिकी ट्रेड और ग्रोथ के प्रभाव का अभी ठीक से आकलन नहीं हो पाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें