Market Outlook : 21 अगस्त को रेंजबाउंड ट्रेडिंग सेशन में भारतीय इक्विटी इंडेक्स बिना किसी बड़े बदलाव के बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 3.11 अंकों का मामूली बढ़त के साथ 77,540.83 पर और निफ्टी 20.15 अंक या 0.08 फीसदी बढ़कर 24,252.00 पर बंद हुआ। निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में पावर ग्रिड कॉर्प,HDFC लाइफ,नेस्ले,कोटक महिंद्रा बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल रहे। जबकि मारुति सुजुकी,ट्रेंट,इंटरग्लोब एविएशन,इंफोसिस और HCL टेक्नोलॉजीज के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी आई। जबकि,ऑटो,FMCG,IT,मीडिया और फार्मा सेक्टर के शेयरों में बिकवाली हुई। ब्रॉडर इंडेक्स में मिला-जुला रुख रहा। मिड-कैप इंडेक्स बिना किसी बदलाव के बंद हुआ,जबकि स्मॉल-कैप इंडेक्स में 0.7% की बढ़त दर्ज की गई।
24 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि आज दिन भर निफ्टी एक दायरे में रहा और ऑवरली चार्ट पर 20EMA और 50EMA के बीच घूमता रहा। डेली चार्ट पर भी,इंडेक्स 20EMA और 50EMA के दायरे में ही बना रहा। RSI अभी भी बेयरिश क्रॉसओवर में है। कुल मिलाकर,मार्केट का मूड साइडवेज से थोड़ा पॉजिटिव है। निचले स्तर पर इसके लिए 24,200 पर सपोर्ट है।
अगर निफ्टी 24,200 से नीचे जाता है तो इसमें 24,000 की तरफ करेक्शन आ सकता है। ऊपर की तरफ इसके लिए 24,350 पर रेजिस्टेंस है। अगर निफ्टी इस लेवल से ऊपर जाता है फिर इसमें 24,500 की तरफ तेजी बढ़ सकती है।
SBI सिक्योरिटीज हेड-टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च, सुदीप शाह का कहना है कि आगे निफ्टी के लिए 24370-24400 के जोन में सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस है। यह जोन इंडेक्स के 200-डे EMA के साथ मेल खाता है। अगर निफ्टी इस जोन के ऊपर टिकता है,तो यह शॉर्ट टर्म में 24550 और उसके बाद 24700 तक बढ़ सकता है। नीचे की तरफ,निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 24130-24100 के जोन में है।
रेलिगेयर ब्रोकिंग में एसवीपी-रिसर्च,अजीत मिश्रा का कहना है कि तकनीकी तौर पर निफ्टी की तेजी थोड़ी कम होती दिख रही है और ऐसा लगता है कि अब इसमें कुछ समय के लिए कंसोलिडेशन का दौर रहेगा। उम्मीद है कि इंडेक्स को 24,100–24,000 के दायरे में सपोर्ट मिलेगा,जबकि 24,300–24,400 का जोन तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है।
बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए,सलाह है कि इंडेक्स को लेकर सावधानी बरतें और चुनिंदा शेयरों में मिलने वाले मौकों पर फोकस करें। निवेशकों को मजबूत शेयरों और सेक्टरों को प्राथमिकता देनी चाहिए और साथ ही रिस्क व पोजीशन मैनेजमेंट में अनुशासन बनाए रखना चाहिए।
सुदीप शाह का कहना है कि आज बैंक निफ्टी 290 पॉइंट की रेंज में ट्रेड करता रहा। पिछले 15 ट्रेडिंग सेशन में से 8 में इंडेक्स ने दोनों तरफ विक्स (wicks) वाली छोटी बॉडी वाली कैंडल बनाई हैं,जो मार्केट में कम उतार-चढ़ाव और ट्रेडर्स के बीच दुविधा को दिखाती हैं। फ्लैट ADX भी उतार-चढ़ाव और किसी साफ दिशा वाले ट्रेंड की कमी को दिखाता है।
आगे बैंक निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 58200-58300 जोन में है। अगर यह इस जोन के ऊपर टिकता है तो पुलबैक 58700 और उसके बाद शॉर्ट टर्म में 59000 तक बढ़ सकता है। नीचे की तरफ,बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 57300-57200 जोन में है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।