Market outlook : लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 18 मार्च को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock Market : Nifty मंगलवार को 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 23,580 पर बंद हुआ। लगातार दूसरे सत्र में बाजार ने रिकवरी जारी रखी। यह रैली काफी व्यापक रही, जिसमें 12 में से 10 सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। Nifty Metal ने 2.84% की बढ़त के साथ बाजार को लीड किया

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 4:55 PM
Story continues below Advertisement
Market cues : निफ्टी का मौजूदा शॉर्ट-टर्म ट्रेंड पॉजिटिव है,लेकिन मार्केट अभी पूरी तरह से खतरे से बाहर नहीं है। 23600-23700 के स्तर से ऊपर बंद होने पर तेजी आने की पुष्टि होगी

Stock Market : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 17 मार्च को लगातार दूसरे सेशन में बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी 23550 के ऊपर रहा। बाजार बंद होने पर,सेंसेक्स 567.99 अंक या 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,070.84 पर और निफ्टी 172.35 अंक या 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,581.15 पर बंद हुआ। करीब 2252 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, 1820 शेयरों में गिरावट आई और 138 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 1 प्रतिशत की बढ़त हुई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.65 प्रतिशत की तेजी आई।

निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में Eternal, Tata Steel, M&M, HDFC Life और Bharat Electronics शामिल रहे। जबकि गिरावट वाले शेयरों में Wipro, Tata Consumer, Infosys, Cipla और ITC शामिल रहे।

सेक्टरों की बात करें तो FMCG (0.7% की गिरावट) और IT (1% की गिरावट) को छोड़कर, बाकी सभी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, ऑटो, इंफ्रा, मीडिया, मेटल, रियल्टी और प्राइवेट बैंक में 1-2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।


आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

थिनक्रेडब्लू सिक्योरिटीज के संस्थापक गौरव उदानी का कहना है कि Nifty मंगलवार को 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 23,580 पर बंद हुआ। लगातार दूसरे सत्र में बाजार ने रिकवरी जारी रखी। यह रैली काफी व्यापक रही, जिसमें 12 में से 10 सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। Nifty Metal ने 2.84% की बढ़त के साथ बाजार को लीड किया। इसके बाद ऑटो में 2.05 फीसदी की बढ़त रही। रियल्टी में 1.71% की बढ़त दर्ज की गई। साफ तौर पर साइक्लिकल स्टॉक्स फिर से निवेशकों की पसंद बन गए हैं। मिड कैप्स ने भी इस तेजी में हिस्सा लिया। Nifty Mid Select 0.96% ऊपर बंद हुआ। जिससे पता चलता है कि यह रिकवरी सिर्फ़ लार्ज-कैप इंडेक्स के बड़े शेयरों तक ही सीमित नहीं है।

हालांकि Nifty FMCG में 0.74% की गिरावट रही और Nifty IT में 1.07% की फिसलन देखने को मिली। ग्लोबल टेक सेक्टर की चुनौतियां अभी भी इन पर भारी पड़ रही हैं।

तकनीकी नज़रिए से देखें तो 2,700 अंकों की गिरावट के बाद इंडेक्स अब वापसी करने की कोशिश कर रहा है। जब तक कल का निचला स्तर (low) बना रहता है,तब तक शॉर्ट टर्म का रुझान सतर्कता के साथ तेज़ी (cautiously bullish) वाला बना रहेगा। निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 23,700–23,800 के दायरे में है। यहीं से असली परीक्षा शुरू होगी।

LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि निफ्टी ने आवरली चार्ट पर 'फॉलिंग चैनल ब्रेकआउट'दिया है,जिससे तेजी की उम्मीद बढ़ रही है। इसके अलावा,इंडेक्स आवरली टाइमफ्रेम पर 21EMA से ऊपर चला गया है। आगे बाजार का मूड थोड़ा पॉजिटिव रहने की संभावना है और यह 23800–24000 के स्तर तक ऊपर जा सकता है। हालांकि,नीचे की तरफ 23400 पर एक अहम सपोर्ट मौजूद है। अगर इंडेक्स इस स्तर से नीचे गिरता है तो बाजार में मंदड़िए फिर से हावी हो सकते हैं। 23400 से नीचे गिरने पर, निफ्टी अपने हाल के निचले स्तर 22950 तक वापस गिर सकता है।

Pharma Stocks : पश्चिम एशिया के युद्ध ने दवा कंपनियों का बिगाड़ा कैलकुलेशन, फार्मा शेयरों पर बना दबाव

HDFC सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी का कहना है कि सोमवार को 22955 के निचले स्तर से शुरू हुई राहत रैली मंगलवार को भी जारी रही और उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी 172 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। तेजी के साथ शुरुआत के बाद निफ्टी आज के सत्र के ज़्यादातर समय में ऊपर की ओर बढ़ता दिखा। सोमवार के शुरुआती ऊपरी गैप का अहम रेजिस्टेंस 23550 के स्तर के आसपास पूरी तरह से भर गया और निफ्टी उसी के आसपास बंद हुआ।

डेली चार्ट पर एक ठीक-ठाक पाजिटिव कैंडल बनी है,जिसमें ऊपरी और निचली तरफ हल्की शैडो है। तकनीकी रूप से,यह मार्केट एक्शन बढ़त के बाद और तत्काल आने वाले रेजिस्टेस पर 'हाई वेव' टाइप कैंडल पैटर्न बनने का संकेत देता है। यह बुल के लिए शॉर्ट टर्म में 23600-23700 के स्तर से ऊपर टिके रहने के लिए एक चुनौती हो सकता है।

निफ्टी का मौजूदा शॉर्ट-टर्म ट्रेंड पॉजिटिव है,लेकिन मार्केट अभी पूरी तरह से खतरे से बाहर नहीं है। 23600-23700 के स्तर से ऊपर बंद होने पर तेजी आने की पुष्टि होगी। ऊपरी स्तरों पर टिके रहने में कोई भी नाकामी मार्केट में एक नया 'लोअर टॉप' बना सकती है और उसके बाद कमज़ोरी आ सकती है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23350 के स्तर पर है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।