Stock Market : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 17 मार्च को लगातार दूसरे सेशन में बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी 23550 के ऊपर रहा। बाजार बंद होने पर,सेंसेक्स 567.99 अंक या 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,070.84 पर और निफ्टी 172.35 अंक या 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,581.15 पर बंद हुआ। करीब 2252 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, 1820 शेयरों में गिरावट आई और 138 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 1 प्रतिशत की बढ़त हुई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.65 प्रतिशत की तेजी आई।
