Stock Market : 18 मार्च को भारतीय इक्विटी इंडेक्स मज़बूत बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी 23,750 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 633.29 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 76,704.13 पर और निफ्टी 196.65 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 23,777.80 पर बंद हुआ। लगभग 3045 शेयरों में बढ़त हुई, 1073 शेयरों में गिरावट आई और 128 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। FMCG और मेटल को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें रियल्टी,IT,ऑटो,मीडिया,कैपिटल गुड्स,कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,टेलीकॉम और इंफ्रा में 1-3% की बढ़त देखने को मिली।
