Market Outlook : गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 20 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market Outlook : जियोजित इन्वेस्टमेंट्स में हेड ऑफ रिसर्च,विनोद नायर का कहना है कि US में FOMC की बैठक के मिनट्स जारी होने से पहले बाजार सतर्क दिखे। निवेशकों को चिंता है कि महंगाई के खिलाफ फ़ेडरल रिज़र्व की लड़ाई जारी रह सकती है। अमेरिका-ईरान सीजफायर खत्म होने के बाद कोई कूटनीतिक समाधान न निकलने से कच्चे तेल की कीमतें और बॉन्ड यील्ड ऊंचे बने रहे,जिससे जोखिम से बचने का रुझान मजबूत हुआ
Market Outlook :SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि आगे निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23950-23900 के जोन में है। अगर निफ्टी इस जोन के नीचे चला जाता है तो इसमें और गिरावट आ सकती है
Market Outlook : 19 अगस्त को भारतीय इक्विटी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी 24,100 के नीचे चला गया है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 325.78 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 76,909.68 पर और निफ्टी 76.60 अंक या 0.32 प्रतिशत गिरकर 24,078.30 पर बंद हुआ। लगभग 1725 शेयरों में बढ़त हुई,2386 शेयरों में गिरावट आई और 179 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन,मैक्स हेल्थकेयर,कोल इंडिया,ITC और बजाज फाइनेंस शामिल रहे। जबकि बढ़त वाले शेयरों में HCL टेक्नोलॉजीज,JSW स्टील,सन फार्मा,एटरनल और विप्रो शामिल रहे। IT इंडेक्स को छोड़कर,बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। डिफेंस इंडेक्स में लगभग 1.5% और एनर्जी इंडेक्स में 1.2% की गिरावट आई है। ब्रॉडर मार्केट पर भी दबाव बना रहा,जिससे मिड-कैप इंडेक्स 0.2% और स्मॉल-कैप इंडेक्स 0.5% नीचे बंद हुआ है।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स में हेड ऑफ रिसर्च,विनोद नायर का कहना है कि US में FOMC की बैठक के मिनट्स जारी होने से पहले बाजार सतर्क दिखे। निवेशकों को चिंता है कि महंगाई के खिलाफ फ़ेडरल रिज़र्व की लड़ाई जारी रह सकती है। अमेरिका-ईरान सीजफायर खत्म होने के बाद कोई कूटनीतिक समाधान न निकलने से कच्चे तेल की कीमतें और बॉन्ड यील्ड ऊंचे बने रहे,जिससे जोखिम से बचने का रुझान मज़बूत हुआ।
एशियाई बाजारो में आई कमजोरी का असर भारतीय इक्विटी बाजार पर भी दिखा और यहां भी बड़े पैमाने पर बिकवाली हुई। हालांकि IT शेयरों ने वैल्यू बाइंग और कमजोर रुपये से मिले सपोर्ट के कारण बेहतर प्रदर्शन किया।
वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के नतीजों का सीजन खत्म हो गया है। इस अवधि के कॉर्पोरेट नतीजे आम तौर पर उम्मीद से बेहतर रहे हैं,जिससे अर्निंग्स की मजबूती पर भरोसा बढ़ा है। हालांकि,बाजार को मिल रहे इस फौरी सपोर्ट के कमजोर पड़ने के साथ अब कच्चे तेल की धार ही इसकी दशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।
कोटक सिक्योरिटीज के हेड इक्विटी रिसर्च,श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज बेंचमार्क इंडेक्स में ऊपरी लेवल पर प्रॉफिट बुकिंग जारी रही। निफ्टी 76 अंक नीचे बंद हुआ जबकि सेंसेक्स 326 अंक गिरा। सेक्टर की बात करें तो IT और डिजिटल इंडेक्स में कुछ खरीदारी दिखी,जबकि डिफेंस इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट आई।
टेक्निकली,इंट्राडे चार्ट पर मार्केट में लोअर टॉप सीरीज़ बन रही है और डेली चार्ट पर बेयरिश कैंडल बनी है,जो काफी हद तक नेगेटिव संकेत है। इसके अलावा, लंबे समय बाद निफ्टी 50-डे SMA (सिंपल मूविंग एवरेज) के नीचे बंद हुआ है,जो मौजूदा लेवल से और कमजोरी का संकेत है।
ऐसे में इंट्राडे मार्केट का ट्रेंड कमजोर दिख रहा है, लेकिन अगर निफ्टी 24,150 के रेजिस्टेंस लेवल को पार करता है तो एक छोटी पुलबैक रैली की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके ऊपर जाने पर हम 24,300–24,350 के लेवल तक टेक्निकल बाउंस बैक की उम्मीद कर सकते हैं। दूसरी ओर 24,000 के नीचे बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। अगर निफ्टी इससे नीचे जाता है तो यह 24,900–24,850 तक गिर सकता है।
SBI सिक्योरिटीज में हेड-टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च, सुदीप शाह का कहना है कि आगे निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23950-23900 के जोन में है। अगर निफ्टी इस जोन के नीचे चला जाता है तो इसमें और गिरावट आ सकती है और यह शॉर्ट टर्म में 23750 और फिर 23600 तक जा सकता है। ऊपर की तरफ, निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 24230-24250 के जोन में है।
बैंक निफ्टी व्यू
सुदीप शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला और आज के सेशन के ज्यादातर समय यह एक सीमित दायरे में ही रहा। कारोबारी सत्र के अंत में इसमें गिरावट आई। बैंक निफ्टी अपने 50-डे EMA के नीचे चला गया था,लेकिन दिन के आखिर में उसके ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। यह वह लेवल है जिसे इंडेक्स पिछले छह सेशन से बनाए रखने में कामयाब रहा है। दूसरी ओर पिछले तीन सेशन से 20-डे EMA बैंकिंग बेंचमार्क के लिए मज़बूत रेजिस्टेंस का काम कर रहा है। टेक्निकल नज़रिए से देखें तो RSI लगातार नीचे जा रहा है,जबकि MACD लाइन भी गिर रही है और साथ ही रेड हिस्टोग्राम बार बढ़ रहे हैं,जो धीरे-धीरे बेयरिश मोमेंटम बनने का संकेत है।
आगे बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 56800-56700 जोन में है। अगर यह इस जोन के नीचे बना रहता है तो इसमें और गिरावट आ सकती है और यह शॉर्ट टर्म में 56300 और फिर 56000 तक गिर सकता है। ऊपर की ओर इसके लिए सबसे नजदीक रेजिस्टेंस 57600-57700 जोन में है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।