Market outlook : 13 अप्रैल को गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 15 अप्रैल को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market Outlook : वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX आज शुक्रवार के 18.8 से बढ़कर 21.3 पर पहुंच गया,जो बाज़ार में बढ़ती अनिश्चितता का संकेत है। Choice Equity Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट,आकाश शाह ने कहा कि पिछले हफ़्ते की रिकवरी के बाद अब निवेशकों का रुख़ फिर से सतर्क हो गया है
Market cues : LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि Bank Nifty पॉजिटिव रुझान के साथ बंद हुआ। डेली चार्ट पर एक लॉन्ग ग्रीन कैंडलस्टिक बनी
Market outlook : 13 अप्रैल को भारतीय इक्विटी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए है। निफ्टी 23,900 के नीचे चला गया है। ट्रेडिंग सेशन के अंत में सेंसेक्स 702.68 अंक या 0.91 प्रतिशत गिरकर 76,847.57 पर और निफ्टी 207.95 अंक या 0.86 प्रतिशत गिरकर 23,842.65 पर बंद हुआ। आज लगभग 1716 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, 2453 शेयरों में गिरावट आई और 188 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेक्टरों की बात करें तो पावर,डिफेंस और टेलीकॉम को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए। इनमें FMCG,ऑटो,IT,एनर्जी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में 1-1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5-0.5 प्रतिशत की गिरावट आई। निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में HDFC Life, Adani Enterprises, ICICI Bank, NTPC और Tata Motors Passenger Vehicles शामिल रहे। जबकि गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में Maruti Suzuki, Eicher Motors, Reliance Industries, Bajaj Finance और Interglobe Aviation शामिल रहे।
वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX आज शुक्रवार के 18.8 से बढ़कर 21.3 पर पहुंच गया,जो बाज़ार में बढ़ती अनिश्चितता का संकेत है। Choice Equity Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट,आकाश शाह ने कहा कि पिछले हफ़्ते की रिकवरी के बाद अब निवेशकों का रुख़ फिर से सतर्क हो गया है। भू-राजनीतिक अनिश्चितता को देखते हुए वोलैटिलिटी बढ़ सकती है।
डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर, 14 अप्रैल (मंगलवार) को बाज़ार बंद रहेगा।
आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल
निफ्टी व्यू
Thincredblu Securities के फाउंडर गौरव उदानी का कहना है कि Nifty में आज एक उतार-चढ़ाव भरा सत्र देखने को मिला। यह इंट्राडे में 23,555 के निचले स्तर तक गिरा,लेकिन फिर संभलकर 23,830 के आसपास बंद हुआ। इसमें लगभग 220 अंकों की गिरावट दिखी। निचले स्तरों से हुई यह रिकवरी इस बात का संकेत है कि सपोर्ट के पास खरीदारी आ रही है, जिससे इंडेक्स को अपनी गिरावट के एक बड़ा हिस्से की भरपाई करने में मदद मिली है।
लाल निशान में बंद होने के बावजूद,वापस ऊपर उठने की क्षमता यह बताती है कि गिरावट को संभाला जा रहा है,जिससे फिलहाल बाजार की व्यापक संरचना (broad structure)बरकरार है।
तकनीकी रूप से निफ्टी के लिए23,500–23,600 का ज़ोन एक अहम सपोर्ट जोन बना हुआ है । ऊपरी स्तर पर, 24,000–24,100 तत्काल रेजिस्टेंस का काम करेगा। एक मजबूत रिकवरी के लिए इंडेक्स को इस ज़ोन को फिर से पार करना होगा। कुल मिलाकर,बाजार का मौजूदा माहौल उतार-चढ़ाव भरा और एक सीमित दायरे में रहने वाला लग रहा है। बाजार काफी हद तक ग्लोबल घटनाओं से प्रभावित रहेगा। ट्रेडर्स को सतर्क रहना चाहिए,आक्रामक पोजीशन लेने से बचना चाहिए और अहम स्तरों पर नजर रखना चाहिए।
SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने कहा कि 23,950–23,980 का ज़ोन इंडेक्स के लिए एक अहम रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। 23,980 के ऊपर लगातार बढ़त से पुलबैक रैली 24,100 तक बढ़ सकती है,जिसके बाद नियर टर्म में यह 24,230 तक जा सकती है। वहीं, नीचे की तरफ,23,700–23,650 इंडेक्स के लिए तत्काल सपोर्ट ज़ोन का काम करेगा।
बैंक निफ्टी व्यू
LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि Bank Nifty पॉजिटिव रुझान के साथ बंद हुआ। डेली चार्ट पर एक लॉन्ग ग्रीन कैंडलस्टिक बनी, जो हाल की गिरावट के बाद निचले स्तरों से खरीदारी आने का संकेत देती है। प्राइस एक्शन से पता चलता है कि 54,500 से 56,200 की एक बड़ी रेंज के भीतर कंसोलिडेशन होने की संभावना है। यहां 54500 एक मज़बूत सपोर्ट और 56200 एक अहम रेजिस्टेंस ज़ोन के तौर पर काम कर सकता है।
इस रेंज से ऊपर निर्णायक ब्रेकआउट होने पर इंडेक्स में एक डायरेक्शनल मूव शुरू हो सकता है। नियर टर्म में निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 55000 पर है, जबकि रेजिस्टेंस 56,000 के स्तर के आसपास दिख रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।