Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 21 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market Outlook : जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के हेड ऑफ़ रिसर्च विनोद नायर ने कहा कि ग्लोबल बॉन्ड यील्ड में तेजी को रोकने के लिए US ट्रेज़री के दखल के बाद बाज़ार को राहत मिली। इससे बाजार में जबरदस्त रिकवरी हुई और हफ्ते भर से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। इस दखल से डॉलर कमजोर हुआ और मजबूत रुपया और यील्ड का दबाव कम होने से उभरते बाजारों में निवेशकों का रुझान बढ़ा

अपडेटेड Aug 20, 2026 पर 4:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market Outlook :गैप-अप ओपनिंग के बाद बाजार में रेंज-बाउंड कारोबार हुआ। डेली चार्ट पर डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बना है। ये तेजी और मंदी के बीच अनिश्चितता का संकेत है

Market Outlook : 20 अगस्त को सभी सेक्टर में आई खरीदारी के चलते भारतीय इक्विटी इंडेक्स मज़बूती के साथ बंद हुए और निफ्टी 24,200 के पार बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 628.04 अंक या 0.82 प्रतिशत बढ़कर 77,537.72 पर और निफ्टी 153.55 अंक या 0.64 प्रतिशत बढ़कर 24,231.85 पर बंद हुआ। लगभग 2367 शेयरों में बढ़त हुई,1778 शेयरों में गिरावट आई और 173 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त वाले शेयरों में एटरनल,कोटक महिंद्रा बैंक,बजाज फाइनेंस,आईटीसी और श्रीराम फाइनेंस शामिल रहे। जबकि गिरावट वाले शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज,भारत इलेक्ट्रॉनिक्स,टाटा कंज्यूमर और इंटरग्लोब एविएशन और नेस्ले शामिल रहे।

आज सभी सेक्टर के इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। मीडिया इंडेक्स 2% और रियल्टी इंडेक्स 1.4% ऊपर रहा। जबकि ऑटो,एफएमसीजी,फार्मा,आईटी,प्राइवेट बैंक और इंफ्रा इंडेक्स में 0.4-0.8% की बढ़त देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.4 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.7 प्रतिशत की बढ़त हुई।


जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के हेड ऑफ़ रिसर्च विनोद नायर ने कहा कि ग्लोबल बॉन्ड यील्ड में तेजी को रोकने के लिए US ट्रेज़री के दखल के बाद बाज़ार को राहत मिली। इससे बाज़ार में ज़बरदस्त रिकवरी हुई और हफ्ते भर से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। इस दखल से डॉलर कमज़ोर हुआ और मज़बूत रुपया और यील्ड का दबाव कम होने से उभरते बाजारों में निवेशकों का रुझान बढ़ा।

आज सभी सेक्टरों में रिकवरी दिखी। IT और फाइनेंशियल शेयरों में अच्छा तेजी रही। फिर भी बाज़ार में अभी भी सतर्कता का माहौल है। US ईरान के बीच अनसुलझे तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं,जिससे महंगाई और कंपनियों के मुनाफ़े पर असर पड़ने का डर बना हुआ है। आने वाले समय में बाज़ार की चाल ग्लोबल यील्ड,एनर्जी की कीमतों और जियोपॉलिटिकल घटनाक्रम पर निर्भर करेगी। अर्निंग की रफ्तार और विदेशी निवेश को बनाए रखने के लिए स्थिरता जरूरी है।

एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है अगर निफ्टी पिछले दिन के हाई 24,173 के ऊपर टिका रहता है तो इसमें 24,300 की तरफ रिकवरी आ सकती है। नीचे की तरफ, 24,000 एक अहम सपोर्ट लेवल बना हुआ है और संभावित रिवर्सल के लिए इस लेवल पर नज़र रखना जरूरी है।

एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि अगर इंडेक्स 24,000 के नीचे टूटता है,तो करेक्शन 27 जुलाई के बुलिश गैप एरिया (23,824 और 23,892 के बीच) तक बढ़ सकता है।

HDFC सिक्योरिटीज में प्राइम रिसर्च के हेड देवरश वकील ने कहा कि बुलिश स्ट्रक्चर तभी तक बना रहेगा जब तक अप्रैल,जून और जुलाई के स्विंग लो को जोड़ने वाली अपवर्ड-स्लोपिंग ट्रेंडलाइन कायम रहती है और 24,000 के आसपास मज़बूत सपोर्ट बना रहता है।

वकील के अनुसार निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ तत्काल रेजिस्टेंस अब 24,300 पर आ गया है। अगर इंडेक्स लगातार इस लेवल के ऊपर क्लोज होता है तो यह स्थिरता आने का पहला संकेत होगा और इससे एक अच्छे पुलबैक का रास्ता खुल सकता है।

कोटक सिक्योरिटीज के हेड इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज बेंचमार्क इंडेक्स में पुलबैक रैली देखने को मिली। निफ्टी 154 अंक ऊपर बंद हुआ,जबकि सेंसेक्स में 628 अंकों की बढ़त रही। सेक्टर के हिसाब से देखें तो मीडिया इंडेक्स ने अच्छा प्रदर्शन किया और इसमें 2 फीसदी की तेजी आई। जबकि कुछ चुनिंदा डिफेंस और मेटल शेयरों में इंट्राडे प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली।

टेक्निकल नजरिए से बात करें तो गैप-अप ओपनिंग के बाद बाजार में रेंज-बाउंड कारोबार हुआ। डेली चार्ट पर डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बना है। ये तेजी और मंदी के बीच अनिश्चितता का संकेत है।

अब निफ्टी के लिए 24,150 और 24,100 के आसपास स्थित 50 डे SMA अहम सपोर्ट जोन का काम करेगा। जब तक बाजार इन लेवल से ऊपर ट्रेड कर रहा है तब तक पुलबैक का ट्रेंड जारी रहने की संभावना है। ऊपर की तरफ निफ्टी 24,350-24,500 तक वापस जा सकता है। दूसरी ओर 24,100 के नीचे जाने पर अपट्रेंड कमजोर हो सकता है। इस लेवल के नीचे,ट्रेडर्स अपनी लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकलना पसंद कर सकते हैं।

 

Trading plan : कच्चा तेल 93 डॉलर के पार, फिर भी बाजार गुलजार, जानिए कल के लिए क्या हो कमाई की रणनीति

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।