Stock market : बाजार में रिकॉर्ड स्तरों के बाद मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी ने 14 महीनों के बाद नया रिकॉर्ड बनाया है। PSU बैंक, तेल-गैस, रियल्टी शेयरों में मुनाफावसूली रही। सेंसेक्स ने पहली बार 86,000 का लेवल पार किया है। वहीं, निफ्टी ने पहली बार 26,300 का लेवल पार किया। निफ्टी ने इंट्राडे में 26,310.45 का नया शिखर छुआ। वहीं, सेंसेक्स ने 86,055.86 का नया शिखर छुआ। बैंक निफ्टी ने 59,866.6 का नया शिखर छुआ। मिडकैप इंडेक्स ने भी आज 61,229.8 का नया शिखर छुआ।
