Market outlook : उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 4 अप्रैल को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Sensex today : बाजार का ओवर ऑल ट्रेंड मजबूत बना हुआ है क्योंकि इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी 22,650 की ओर बढ़ सकता है। नीचे की तरफ 22,350 पर सपोर्ट दिख रहा है। आरबीआई पॉलिसी एलान से पहले बैंक निफ्टी के 47400-48000 के दायरे में कंसोलीडेट होने का अनुमान है

अपडेटेड Apr 03, 2024 पर 5:00 PM
Stock Market News : बैंक निफ्टी इंडेक्स ने निचले स्तरों से खरीदारी आई और और 47500-47400 के सपोर्ट जोन से ऊपर बने रहने में कामयाब रहा

Stock market : भारतीय बाजार 3 अप्रैल को भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में सपाट नोट पर बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 27.09 अंक या 0.04 फीसदी नीचे 73,876.82 पर बंद हुआ और निफ्टी 18.6 अंक या 0.08 फीसदी नीचे 22,434.70 पर बंद हुआ। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार आज गिरावट के साथ खुला लेकिन शुरुआती घंटों में सारी गिरावट खत्म हो गई और आईटी, मेटल, तेल और गैस और पावर कंपनियों के सपोर्ट से रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंच गया। हालांकि, अंतिम घंटे में आई बिकवाली ने इंट्राडे बढ़त को खत्म कर दिया।

श्रीराम फाइनेंस, एनटीपीसी, टीसीएस, एक्सिस बैंक और टेक महिंद्रा आज निफ्टी के टॉप गेनरों में रहे। जबकि नेस्ले इंडिया, बजाज ऑटो, कोटक महिंद्रा बैंक, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज निफ्टी के टॉप लूजरों में रहे। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो रियल्टी इंडेक्स में 2.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, ऑटो इंडेक्स 0.4 फीसदी फिसल गया। दूसरी ओर, पावर, पीएसयू बैंक इंडेक्सों में 1 फीसदी और आईटी और मीडिया इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

बीएसई मिडकैप इंडेक्स (0.6 फीसद ऊपर) के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों ने बेहतर प्रदर्शन किया और नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गये। स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी बढ़ कर बंद हुआ।


4 अप्रैल को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि कमजोर ग्लोबल बाजारों के साथ कदमताल करते हुए भारतीय बाजारों ने दिन की शुरुआत सुस्ती के साथ की थी। लेकिन निचले स्तरों से बाजार में तेज रिकवरी देखने को मिली। फॉलो-थ्रू रैली में इंडेक्स को गिरावट की भरपाई करने में मदद मिली। हालांकि, दिन के अंत में निफ्टी ऊपरी स्तर से नीचे फिसल गया और अंततः 18.65 अंकों की गिरावट के साथ 22,434.65 पर बंद हुआ। निफ्टी 22,350-22,500 की रेंज में धूम रहा है। इस रेंज के ऊपर या नीचे किसी भी तरफ ब्रेकआउट से बाजार की दिशा साफ होगी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि नकारात्मक ग्लोबल संकेतों के कारण शुरुआती कमजोर शुरुआत के बाद निफ्टी में पूरे दिन उतार-चढ़ाव बना रहा। इसके बावजूद बाजार का ओवर ऑल ट्रेंड मजबूत बना हुआ है क्योंकि इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (आरएसआई) शॉर्ट टर्म में तेजी का संकेत दे रहा है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी 22,650 की ओर बढ़ सकता है। नीचे की तरफ 22,350 पर सपोर्ट दिख रहा है।

Sensex लुढ़का, लेकिन छोटे और मझोले शेयरों में तूफानी तेजी, निवेशकों ने ₹1.83 लाख करोड़ कमाए

एलकेपी सिक्योरिटीज के कुणाल शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी इंडेक्स में निचले स्तरों से खरीदारी आई और ये 47500-47400 के सपोर्ट जोन से ऊपर बने रहने में कामयाब रहा। हालांकि, इसे 48000 पर तत्काल रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। अगर बैंक निफ्टी इस बाधा को पार कर लेता है तो इसमें 49000 अंक से ऊपर की शॉर्ट-कवरिंग रैली शुरू हो सकती है। हालांकि आरबीआई पॉलिसी एलान से पहले इसके 47400-48000 के दायरे में कंसोलीडेट होने का अनुमान है। पॉलिसी के बाद बैंक निफ्टी के संभावित रुझान में बदलाव की उम्मीद है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।