Stock markets : Sensex आज 158 अंक नीचे बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 25,000 के ऊपर बंद हुआ है। अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, और अल्ट्राटेक सीमेंट आज के टॉप गेनर रहे हैं। सेक्टरवार आंकड़ों पर नजर डालें तो निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.5 फीसदी की बढ़त हुई है। उसके बाद निफ्टी मेटल में 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली हुई। अन्य बढ़ने वालों में निफ्टी बैंक, ऑटो, प्राइवेट बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शामिल रहे। इनमें से प्रत्येक में 0.7 फीसदी की बढ़त हुई। नुकसान उठाने वालों में इंडेक्सों की बात करें तो निफ्टी मीडिया में 1 फीसदी की गिरावट आई।
