Get App

Market outlook : लगातार 6वें दिन रही तेजी, जानिए 21 फरवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Stock market news: आज फिन निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में तेजी देखने को मिली है। आज की तेजी के साथ निफ्टी ने नए शिखर को छुआ है। सेंसेक्स 349 अंक चढ़कर 73057 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 75 अंक चढ़कर 22 197 पर बंद हुआ है। निफ्टी ने इंट्राडे में 22216 का रिकॉर्ड स्तर छुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 20, 2024 पर 8:56 PM
Market outlook : लगातार 6वें दिन रही तेजी, जानिए 21 फरवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Market News : आज के कारोबारी सत्र में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप गेनर रहे। जबकि हीरो मोटोकॉर्प, कोल इंडिया, बजाज ऑटो, आयशर मोटर्स और टीसीएस टॉप लूजर रहे

Stock market : बाजार में आज 20 फरवरी को लगातार 6वें दिन तेजी देखने को मिली है। निफ्टी आज पहली बार 22,200 के पार जाता दिखा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 349.24 अंक या 0.48 फीसदी की तेजी लेकर 73,057.40 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 74.70 अंक या 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 22,197.00 पर बंद हुआ था। आज लगभग 1661 शेयर बढ़े, 1667 शेयर गिरे और 65 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

आज के कारोबारी सत्र में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप गेनर रहे। जबकि हीरो मोटोकॉर्प, कोल इंडिया, बजाज ऑटो, आयशर मोटर्स और टीसीएस टॉप लूजर रहे। अलग-अलग सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो बैंक, मीडिया, पावर और रियल्टी में 0.8-2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जबकि ऑटो, आईटी, मेटल में लगभग एक फीसदी की गिरावट आई है।

21 फरवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

एलकेपी सिक्योरिटीज के कुणाल शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी पर बुल्स ने अपना दबदबा बनाए रखा और आज ये इंडेक्स 47000 के स्तर से ऊपर बंद हुआ। ये एक मजबूत खरीद मोड का संकेत है। बैंक निफ्टी के लिए अब 46700 पर तत्काल सपोर्ट है। इसकी पुष्टि ताजा पुट राइटिंग से होती है। अनुमान है कि बैंक निफ्टी 48000 के शॉर्ट टर्म लक्ष्य तक पहुंच जाएगा। किसी भी गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें