Get App

Market Outlook : बाजार में गिरावट का सिलसिला रहा जारी, जानिए 18 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market Outlook : सेक्टर के हिसाब से देखें तो IT इंडेक्स में लगभग 2% की गिरावट आई, जबकि मेटल इंडेक्स 1.2% और रियल्टी इंडेक्स 1.5% ऊपर चढ़ा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स बिना किसी बड़े बदलाव के बंद हुआ और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.36 फीसदी ऊपर बंद हुआ

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Aug 17, 2026 पर 4:19 PM
Market Outlook : बाजार में गिरावट का सिलसिला रहा जारी, जानिए 18 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market Outlook:LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि उतार-चढ़ाव भरे सेशन के बाद बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। इसका लगातार लाल निशान में बंद होने का सिलसिला जारी रहा। शॉर्ट-टर्म ट्रेंड कमजोर बना हुआ है

Market Outlook : 17 अगस्त को भारतीय इक्विटी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए और निफ्टी 24,300 के नीचे चला गया। ट्रेडिंग सेशन के अंत में सेंसेक्स 281.09 अंक यानी 0.36 फीसदी गिरकर 77,728.16 पर और निफ्टी 78.35 अंक यानी 0.32 फीसदी गिरकर 24,287.65 पर बंद हुआ। आज लगभग 2025 शेयरों में बढ़त हुई, 2213 शेयरों में गिरावट आई और 181 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी में सबसे अधिक गिरावट वाले शेयरों में इन्फोसिस, सन फार्मा, HCL टेक, नेस्ले और TCS शामिल रहे। जबकि बढ़त वाले शेयरों में हिंडाल्को, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, HDFC लाइफ और ONGC शामिल रहे।

सेक्टर के हिसाब से देखें तो IT इंडेक्स में लगभग 2% की गिरावट आई, जबकि मेटल इंडेक्स 1.2% और रियल्टी इंडेक्स 1.5% ऊपर चढ़ा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स बिना किसी बड़े बदलाव के बंद हुआ और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.36 फीसदी ऊपर बंद हुआ।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के हेड ऑफ़ रिसर्च, विनोद नायर का कहना है कि एनर्जी से जुड़ी इनपुट लागत का दबाव अभी भी शॉर्ट-टर्म मार्केट सेंटीमेंट पर असर डाल रहा है। हालांकि, वित्त वर्ष 2027 के पहली तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजों को देखते हुए आने वाले क्वार्टर में अर्निंग अनुमानों में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

इस तिमाही में कम लागत वाली इन्वेंट्री से मुनाफा बढ़ाने में मदद मिली, लेकिन यह आगे भी जारी रहेगा या नहीं, इस पर नजर रखनी होगी, क्योंकि ज्यादा लागत पर नया स्टॉक खरीदने से Q2FY27 में मार्जिन बढ़ने की रफ्तार धीमी हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें