Get App

Market outlook:आज भी बाजार में गिरावट रही हावी, जानिए 29 जनवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock market: बजट से पहले बाजार में नकारात्मक रुझान के साथ काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। निवेशकों ने एक्सपायरी वाले दिन मुनाफावसूली की है। घरेलू इक्विटी बाजार से विदेशी फंडों की लगातार निकासी से पिछले एक हफ्ते से सेंटीमेंट पर निगेटिव असर पड़। एफआईआई ने जनवरी में अब तक 33,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2024 पर 8:48 PM
Market outlook:आज भी बाजार में गिरावट रही हावी, जानिए 29 जनवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market news : सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में बिकवाली रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बैंक निफ्टी के 12 में से 8 शेयरों में बिकवाली रही

Stock market:आज जनवरी सीरीज एक्सपायरी के दिन बाजार में कमजोरी रही। 25 जनवरी को सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग, मेटल, इंफ्रा इंडेक्स में रही। IT,फार्मा और FMCG शेयरों में भी दबाव रहा। वहीं एनर्जी, PSE और रियल्टी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 360 अंक गिरकर 70,701 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 101 अंक गिरकर 21,353 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 216 अंक गिरकर 44,866 पर बंद हुआ। मिडकैप 215 अंक गिरकर 47,209 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में बिकवाली रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बैंक निफ्टी के 12 में से 8 शेयरों में बिकवाली रही। डॉलर के मुकाबले रुपया आज बिना बदलाव के 83.12 के स्तर पर बंद हुआ।

29 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि बजट से पहले बाजार में नकारात्मक रुझान के साथ काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। निवेशकों ने एक्सपायरी वाले दिन मुनाफावसूली की है। घरेलू इक्विटी बाजार से विदेशी फंडों की लगातार निकासी से पिछले एक हफ्ते से सेंटीमेंट पर निगेटिव असर पड़ा है। एफआईआई ने जनवरी में अब तक 33,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली की है। तीसरी तिमाही के अब तक मिलेजुले नतीजे, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़त और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी निवेशकों को निकट अवधि की संभावनाओं को लेकर परेशान कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें