मार्च के पहले हफ्ते की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार दबाव में नजर आ रहा है। निफ्टी 17400 के नीचे फिसल गया। इंफोसिस, TCS, रिलायंस और एक्सिस बैंक ने बाजार पर दबाव बनाया है। मिडकैप इंडेक्स में गिरावट सबसे कम नजर आई है। वहीं IT सेक्टर में सबसे तगड़ी बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी IT इंडेक्स डेढ़ परसेंट फिसल गया। FMCG और ऑटो शेयर भी कमजोरी में कारोबार कर रहे हैं। ऐसे बाजार में कमाई के लिए आज शुभम अग्रवाल ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि अमित सेठ ने आदित्य बिड़ला कैपिटल में आज सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा राजेश सातपुते ने बीईएल पर दांव लगाया। सन्नी अग्रवाल ने भी जेबीएम ऑटो पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः IDFC First Bank
शुभम अग्रवाल ने IDFC First Bank के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 55 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 2.20 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3.5 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 1.25 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
अमित सेठ ने Aditya Birla Capital पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Aditya Birla Capital में 153 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 162 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 149 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः BEL
राजेश सातपुते ने BEL पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि BEL में 97 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 101 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 96 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः JBM Auto
सन्नी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से JBM Auto का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि JBM Auto के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 590 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में इसमें 700 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )