Get App

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव, इन 4 शेयर्स पर लगाएं दांव होगा तगड़ा मुनाफा

IDFC First Bank पर शुभम अग्रवाल ने सस्ता ऑप्शन लेने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 55 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छी कमाई हो सकती है। इस कॉल में 2.20 रुपये के लेवल पर खरीदारी करें। इसमें कुछ ही दिनों में 3.5 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। शुभम अग्रवाल ने इसमें 1.25 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की राय भी दी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 02, 2023 पर 11:01 AM
वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव, इन 4 शेयर्स पर लगाएं दांव होगा तगड़ा मुनाफा
JBM Auto पर सन्नी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से खरीदारी करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में मध्यम से लंबी अवधि में 700 रुपये से अधिक के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

मार्च के पहले हफ्ते की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार दबाव में नजर आ रहा है। निफ्टी 17400 के नीचे फिसल गया। इंफोसिस, TCS, रिलायंस और एक्सिस बैंक ने बाजार पर दबाव बनाया है। मिडकैप इंडेक्स में गिरावट सबसे कम नजर आई है। वहीं IT सेक्टर में सबसे तगड़ी बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी IT इंडेक्स डेढ़ परसेंट फिसल गया। FMCG और ऑटो शेयर भी कमजोरी में कारोबार कर रहे हैं। ऐसे बाजार में कमाई के लिए आज शुभम अग्रवाल ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि अमित सेठ ने आदित्य बिड़ला कैपिटल में आज सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा राजेश सातपुते ने बीईएल पर दांव लगाया। सन्नी अग्रवाल ने भी जेबीएम ऑटो पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः IDFC First Bank

शुभम अग्रवाल ने IDFC First Bank के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 55 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 2.20 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3.5 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 1.25 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Aditya Birla Capital Future

अमित सेठ ने Aditya Birla Capital पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Aditya Birla Capital में 153 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 162 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 149 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें