मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में रिकवरी का मूड, इंट्राडे में बंपर कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर

बैंक निफ्टी पर बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 54530-54640 पर और बड़ा रजिस्टेंस 54941-55060/55169 पर है। इसके लिए पहला बेस 53800-54080 पर और बड़ा बेस 53533-53759 पर है

अपडेटेड Oct 27, 2026 पर 10:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Nifty View : अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी की आज की रेंज 53,800-54,600 है। अगर 53,800-54,000 के ऊपर टिके तो खरीदारी करें

निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में रिकवरी का मूड दिख रहा है। निफ्टी निचले स्तरों से 80 प्वाइंट सुधरकर 22700 के ऊपर आ गया है। बैंक निफ्टी आज आउटपरफॉर्म कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक है। फार्मा और रियल्टी शेयरों में सबसे तगड़ी खरीदारी आई है। दोनों इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा की तेजी है। फार्मा में मैनकाइंड फार्मा 7% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है।

बाजार में क्या हो रणनीति?

आज के लिए अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22739-22820 पर और बड़ा रजिस्टेंस 22889-22931/22988 पर है। इसके लिए पहला बेस 22478/22512-22561 पर और बड़ा बेस 22376-22433 पर है।


बैंक निफ्टी पर बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 54530-54640 पर और बड़ा रजिस्टेंस 54941-55060/55169 पर है। इसके लिए पहला बेस 53800-54080 पर और बड़ा बेस 53533-53759 पर है।

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल की रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 22,600-22,650 पर और बड़ा सपोर्ट 22,500-22,550 पर है। सबसे अच्छा खरीदारी जोन 22,500-22,600 है। इसके लिए सख्त SL 22,450 पर रखें। वही, पहला रजिस्टेंस 22,700-22,750 पर और बड़ा रजिस्टेंस 22,850-22,900 पर है। सबसे अच्छा बिकवाली जोन 22,750-22,850 पर है। सख्त SL 22,950 पर सेट करें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी की आज की रेंज 53,800-54,600 है। अगर 53,800-54,000 के ऊपर टिके तो खरीदारी करें। सख्त SL 53,700 पर रखें। अगर 54,500-54,700 रिजेक्ट हो तो बिकवाली करें। सख्त SL 54,800 पर रखें।

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री। इनकी भारती एयरटेल में 1915 रुपए के आसपास, 1897 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1946 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, PRESTIGE में इनकी 1398 रुपए के आसपास,1415 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1370 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है।

ICICI सिक्योरिटीज के जय ठक्कर की पसंद

FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स नायका फ्यूचर्स

नायका 315–350 रुपये के दायरे में कंसोलिडेट कर रहा है और यह तीसरी बार है जब स्टॉक इस दायरे के निचले स्तर से वापस ऊपर की ओर मुड़ा है। हाल की गिरावट के दौरान इसने व्यापक बाजार (ब्रॉडर मार्केट) के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि त्योहारी सीजन से पहले खरीदारी में दिलचस्पी ने इसे अतिरिक्त सहारा दिया है।

ऑप्शंस डेटा के मुताबिक 300 रुपये से 325 रुपये के निचले स्ट्राइक प्राइस पर काफी संख्या में 'पुट' जोड़े गए हैं,जो एक संभावित सपोर्ट ज़ोन की ओर इशारा करते हैं।

इस बीच,340 रुपये के स्ट्राइक पर सबसे बड़ा 'कॉल बेस' है। अगर यह इस स्तर के ऊपर टिका रहता है तो इसमें और तेजी आ सकती है। यह स्टॉक 325 रुपये के 'मैक्सिमम पेन लेवल'(maximum pain level) के ऊपर बंद होने में भी कामयाब रहा है। ट्रेडर्स 325–335 रुपये की रेंज में नायका (Nykaa) के नवंबर फ्यूचर्स खरीदने पर विचार कर सकते हैं,जिसमें 315 रुपये के नीचे स्टॉप-लॉस रखा जा सकता है। इसमें 355-365 रुपए का टारगेट मुमकिन है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।