Get App

मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में रिकवरी का मूड, इंट्राडे में बंपर कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर

बैंक निफ्टी पर बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 54530-54640 पर और बड़ा रजिस्टेंस 54941-55060/55169 पर है। इसके लिए पहला बेस 53800-54080 पर और बड़ा बेस 53533-53759 पर है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 27, 2026 पर 10:28 AM
मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में रिकवरी का मूड, इंट्राडे में बंपर कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर
Bank Nifty View : अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी की आज की रेंज 53,800-54,600 है। अगर 53,800-54,000 के ऊपर टिके तो खरीदारी करें

निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में रिकवरी का मूड दिख रहा है। निफ्टी निचले स्तरों से 80 प्वाइंट सुधरकर 22700 के ऊपर आ गया है। बैंक निफ्टी आज आउटपरफॉर्म कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक है। फार्मा और रियल्टी शेयरों में सबसे तगड़ी खरीदारी आई है। दोनों इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा की तेजी है। फार्मा में मैनकाइंड फार्मा 7% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है।

बाजार में क्या हो रणनीति?

आज के लिए अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22739-22820 पर और बड़ा रजिस्टेंस 22889-22931/22988 पर है। इसके लिए पहला बेस 22478/22512-22561 पर और बड़ा बेस 22376-22433 पर है।

बैंक निफ्टी पर बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 54530-54640 पर और बड़ा रजिस्टेंस 54941-55060/55169 पर है। इसके लिए पहला बेस 53800-54080 पर और बड़ा बेस 53533-53759 पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें