कमजोर हुई बाजार की शुरुआत, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी किस लेवल्स पर देंगे मुनाफा

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन 41683-41979 और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन 42099-42369/510 है । वहीं पहला बेस 41271-41080 पर है। इसका पहला बड़ा बेस जोन 40875-40728 पर है। निफ्टी के मुकाबले अच्छी क्लोजिंग हुई है 100 DEMA के ऊपर बंद हुआ है

अपडेटेड Feb 06, 2023 पर 9:41 AM
Story continues below Advertisement
अदानी ग्रुप शेयरों पर नजर रखें। बैंकों का सेंटिमेंट वहीं से बनेगा।

SGX Nifty की चाल से आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ होने के संकेत मिल रहे थे और बाजार ने आज गिरावट के साथ  शुरुआत भी की। एशियाई बाजारों में भी कमजोरी के चलते आज क्रूड में भी गिरावट देखने को मिल रही है। आज सेंसेक्स 108.63  अंक यानी  0.18 फीसरावट दी की गिके साथ 60733.25 के स्तर खुला था। वहीं निफ्टी 45.00 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 17809 के स्तर पर खुला था। ITC, SBI, Hero MotoCorp, Tata Consumer Products and IndusInd Bank निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं   Adani Enterprises, Divis Labs, SBI Life Insurance, Infosys और HUL टॉप लूजर हैं। ऐसे में निफ्टी -बैंक निफ्टी में आज के लिए आपकी निवेश रणनीति क्या होनी चाहिए बता रहे  है सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार। तो आइए डालते है उन आंकड़ों पर एक नजर जो आपको आज के ट्रेडिंग में मुनाफा दे सकते है।

निफ्टी पर क्या है राय

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन 17886/903 (100/20 DEMA)-17961 और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन 17993/18015 (50DEMA/ CRZ)-18064/18100 है। इसका पहला बेस जोन 17802-17765 और दूसरा बड़ा बेस जोन 17722-17661 है। शुक्रवार को पहले बेस ने काम किया है जबकि 18226 के ऊपर बंद होना अच्छा रहा है। FIIs के आंकड़े अच्छे आए है। DIIs भी खरीदारी कर रहे हैं और घरेलू बाजारों को खरीदारी ही करनी चाहिए। अदानी ग्रुप शेयरों पर नजर रखें। बैंकों का सेंटिमेंट वहीं से बनेगा। 17886-903 (20 DEMA) अगला रजिस्टेंस, उसके ऊपर 17993/ 18015 संभव है। खरीदें और हर गिरावट में खरीदें। ध्यान दें- सिर्फ गिरावट में खरीदारी से ही मुनाफा हो रहा है। उतार-चढ़ाव में पहला और दूसरा दोनों बेस आ सकते हैं। निफ्टी में 17700-600 ऑप्शन बेस है।

भारतीय शेयर बाजार से FPI ने जनवरी में 28,852 करोड़ रुपए निकाले, पिछले सात महीनों की सबसे बड़ी बिकवाली


बैंक निफ्टी की राय

वहीं बैंक निफ्टी आज कैसे होगी कमाई। इस पर बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन 41683-41979 और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन 42099-42369/510 है । वहीं पहला बेस 41271-41080 पर है। इसका पहला बड़ा बेस जोन 40875-40728 पर है। निफ्टी के मुकाबले अच्छी क्लोजिंग हुई है 100 DEMA के ऊपर बंद हुआ है। 41000 जोन में बड़ी पुट राइटिंग देखने को मिली है और 41500 पर भी राइटिंग दिखी है। 42000 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली है जबकि 41700 जोन में 20 DEMA है। नतीजे के बाद SBI की चाल से असर पड़ेगा। पहला बेस अहम, पुट राइटर्स का जमावड़ा शुरु हुआ है। पहले बेस के ऊपर की गिरावट को खरीदें। पहले रजिस्टेंस पर मुनाफावसूली की सलाह होगी।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।