SGX Nifty की चाल से आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ होने के संकेत मिल रहे थे और बाजार ने आज गिरावट के साथ शुरुआत भी की। एशियाई बाजारों में भी कमजोरी के चलते आज क्रूड में भी गिरावट देखने को मिल रही है। आज सेंसेक्स 108.63 अंक यानी 0.18 फीसरावट दी की गिके साथ 60733.25 के स्तर खुला था। वहीं निफ्टी 45.00 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 17809 के स्तर पर खुला था। ITC, SBI, Hero MotoCorp, Tata Consumer Products and IndusInd Bank निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं Adani Enterprises, Divis Labs, SBI Life Insurance, Infosys और HUL टॉप लूजर हैं। ऐसे में निफ्टी -बैंक निफ्टी में आज के लिए आपकी निवेश रणनीति क्या होनी चाहिए बता रहे है सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार। तो आइए डालते है उन आंकड़ों पर एक नजर जो आपको आज के ट्रेडिंग में मुनाफा दे सकते है।
