Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा RBI ने बड़ा एक्शन लिया, क्या सरकार भी जागेगी? RBI ने नकदी की चिंताओं को दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर कदम उठाए। अब सरकार को भी बजट में फिस्कल एक्शन लेकर RBI का साथ देना होगा। अगर सरकार बजट में बड़े पैमाने कैपेक्स करती है तो ये डबल इंजन का काम कर सकता है। हालांकि बड़ा सवाल: बाजार आखिर गिरा क्यों था?उसका आसान जवाब था कमजोर नतीजे। अगर RBI और सरकार मिलकर कदम उठाएंगे तो समस्या सुलझ सकती है। और कुछ नहीं तो एक बार 10 और 20 DEMA फिर टेस्ट हो सकते हैं।
