Market Strategy:शांति की न्यूज, मार्केट कंफ्यूज, ऐसे में इंडेक्स पर आज के लिए क्या होनी चाहिए रणनीति

Market Strategy: अनुज सिंघल ने कहा कि लेवल्स नहीं आज बाजार का टेक्स्चर देखना होगा। आज पहले घंटे का low और high सबसे अहम होगा और साथी ही ग्लोबल बाजारों के डेवलपमेंट्स पर नजर रखनी होगी। पश्चिम एशिया की बड़ी खबरें, हमारे ट्रेडिंग आवर्स के में ही आती हैं। ऐसे में कोई भी खबर, निफ्टी को 200-300 प्वाइंट घुमा सकती है

अपडेटेड Mar 24, 2026 पर 8:42 AM
Story continues below Advertisement
पहली बात– इस उछाल में फंसना नहीं है। लॉन्ग करना भी है तो सख्ती से इंट्राडे ही करें। अच्छे शेयरों की बास्केट में गिरावट में खरीदारी करिए। कल का लो दोबारा टेस्ट होने की संभावना काफी हाई है।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

ट्रंप ने कल शाम अपने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट डाला। ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट्स पर हमले का प्लान रोका है। ट्रंप ने ऊर्जा प्लांट पर हमले का प्लान 5 दिन टाला। ट्रंप ने कहा कि 2 दिनों से ईरान के साथ 'बहुत अच्छी और रचनात्मक' बात हुई। ईरान के साथ चर्चा इस पूरे हफ्ते जारी रहेगी। ट्रंप के 5 दिन के pause से ग्लोबल बाजारों में रिलीफ रैली दिखी। US और यूरोप के बाजार 1–1.5% तक उछले, एशियाई बाजारों में भी जोरदार तेजी आई। क्रूड में बड़ा रिवर्सल दिखा, ब्रेंट क्रूड 10% गिरकर $103 के करीब आया। US बॉन्ड में जोरदार खरीदारी, यील्ड नीचे आई, रेट कट की उम्मीद ठंडी पड़ी।

अनुज सिंघल ने कहा कि डॉलर कमजोर हुआ, रिस्क ऑन सेंटिमेंट वापस आया। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ ने बड़ा बयान दिया। मोहम्मद बाघर गालिबफ ने कहा कि US से कोई बातचीत नहीं हुई। अमेरिका फर्जी खबर फैला रहा है। ऑयल, फाइनेंशियल मार्केट को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। सभी पाबंदियां हटने तक जंग जारी है। कुल मिलाकर दुनिया में रिलीफ रैली तो है लेकिन volatility अभी खत्म नहीं हुई।


ट्रंप की पोस्ट से पहले इनसाइडर ट्रेडिंग?

ट्रंप के एलान से 14 मिनट पहले S&P और क्रूड फ्यूचर्स वॉल्यूम में जोरदार उछाल गया । रिपोर्ट के मुताबिक 6:50 AM पर S&P में $1.5 बिलियन के फ्यूचर्स सौदे लिए गए। वहीं WTI क्रूड फ्यूचर्स में $580 मिलियन की बड़ी बिकवाली की गई। अमूमन प्री-मार्केट में वॉल्यूम बेहद कम रहते हैं। ट्रंप का एलान 7:05 AM पर आया। एलान के बाद S&P फ्यूचर्स में करीब 2.5% का उछाल, WTI क्रूड 6% टूटा है। बड़ा सवाल यह है कि क्या ट्रंप के पोस्ट की जानकारी कुछ लोगों को पहले से थी? बड़ा सवाल क्या इसके जरिये इनसाइडर ट्रेडिंग हुई है?

कल रात के अहम डेवलपमेंट्स

CNBC को ट्रंप ने इंटरव्यू में कहा कि हम ईरान के साथ डील करने के लिए बहुत इच्छुक हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बहुत मजबूत बातचीत हुई है।इस बातचीत में कई अहम समझौतों पर सहमति बनी है। इन सहमतियों में यह शामिल है कि तेहरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं रखेगा। हम एक बड़े और सम्मानित नेता के साथ डील कर रहे हैं। हम सुप्रीम लीडर के साथ डील नहीं कर रहे हैं। मुझे यह भी नहीं पता कि नए सुप्रीम लीडर जिंदा भी हैं या नहीं।

रिपोर्टर्स से ट्रंप की बातचीत

ट्रंप ने रिपोर्टर्स ने कहा कि हम देखेंगे कि यह पांच दिन कैसे रहते हैं। अगर सब ठीक रहा,तो हम इस मामले को सुलझा लेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो हम जमकर बमबारी जारी रखेंगे । डील करने के लिए ईरान ने फोन किया था, मैंने फोन नहीं किया था। ईरान के पास एक और मौका है। मुझे उम्मीद है कि वे इस मौके का फायदा उठाएंगे।

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर ट्रंप का बयान

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज जल्द ही खुल जाएगा। हम अब भी मानते हैं कि ईरान एक बड़ा और तात्कालिक खतरा था। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूजको मैं और जो भी अयातुल्लाह हैं, वो मिलकर कंट्रोल करेंगे। जब यह डील पूरी हो जाएगी, तो तेल की कीमतें धड़ाम से नीचे गिरेंगी।

"X" पर ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर का बयान

अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। फाइेंशियल और ऑयल मार्केट में गड़बड़ी करने के लिए फेक न्यूज का इस्तेमाल हुआ। अमेरिका और इजरायल एक दलदल में फंस गए हैं। इस दलदल से बचने के लिए यह फेक न्यूज फैलाई गई है। ईरान के लोग हमलावरों के लिए पूरी और सख्त सजा की मांग करते हैं।ईरान के सभी लोग अपने सुप्रीम लीडर और अपनी अवाम के साथ मजबूती से खड़े हैं।

बाजार: क्या सब कुछ नॉर्मल हुआ?

इस बाजार की बड़ी दिक्कत ये है कि इसकी चाबी एक आदमी के हाथ में है और उस आदमी का नाम है डॉनल्ड ट्रंप। अब बाजार में फंडामेंटल या टेक्निकल्स नहीं चल रहे। बाजार चल रहा है या गिर रहा है तो सिर्फ डॉनल्ड ट्रंप के मूड स्विंग्स पर है। कौन जाने वो फिर पलट कर बोलें कि ईरान ने मेरी बात नहीं मानी । कल रात को गिफ्ट निफ्टी 800 से ज्यादा ऊपर था। आज सुबह होते-होते गिफ्ट निफ्टी 350 रह गया । अब सोचिए अगर गिफ्ट निफ्टी में भारतीयों को ट्रेडिंग की इजाजत होती तो? अगर कल भावनाओं में बहकर किसी ने 800 अंक ऊपर ले लिया होता तो? आज निफ्टी की वीकली ऑप्शन एक्सपायरी है, और कल सेंसेक्स की मंथली। ऐसे में अगले 2 दिन अपने लालच को कंट्रोल में रखिए। क्योंकि इस बाजार में आप दोनों साइड बड़ा पैसा खो सकते हैं।

बाज़ार: अब क्या हो रणनीति?

पहली बात– इस उछाल में फंसना नहीं है। लॉन्ग करना भी है तो सख्ती से इंट्राडे ही करें। अच्छे शेयरों की बास्केट में गिरावट में खरीदारी करिए। कल का लो दोबारा टेस्ट होने की संभावना काफी हाई है। हां, अगर ईरान ने भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया तो बात अलग है। अगर वाकई में सीजफायर हुआ तो बाजार के लिए पॉजिटिव होगा। इसका सबसे बड़ा इंडिकेटर होगा ब्रेंट क्रूड और डॉलर इंडेक्स। सब नॉर्मल हुआ तो ब्रेंट $80 के नीचे और डॉलर 98 के नीचे आना चाहिए और ये भी देखना होगा कि इजरायल क्या करता है। क्योंकि असल में एग्रेशन इजरायल की तरफ से है। आज पिटे हुए शेयरों में थोड़ी रैली संभव है। SBI, L&T, श्रीराम फाइनेंस जैसे अच्छे शेयर रिकवर हो सकते हैं। मगर रैली के फेल होने का भी रिस्क रहेगा।

निफ्टी पर रणनीति

लेवल्स नहीं आज बाजार का टेक्स्चर देखना होगा। आज पहले घंटे का low और high सबसे अहम होगा और साथी ही ग्लोबल बाजारों के डेवलपमेंट्स पर नजर रखनी होगी। पश्चिम एशिया की बड़ी खबरें, हमारे ट्रेडिंग आवर्स के में ही आती हैं। ऐसे में कोई भी खबर, निफ्टी को 200-300 प्वाइंट घुमा सकती है।

बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

बैंक निफ्टी में शुरू में बड़ी कवरिंग होनी चाहिए, लेकिन ऊपरी स्तरों पर टिकेगा या नहीं ये बड़ा सवाल होगा। आज गैप-अप के बाद कुछ वक्त दीजिए।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजारों की शुरुआत 

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।