Market Strategy :बाजार में आज के लिए क्या बन रहा है Trend, अनुज सिंघल से जानें बाजार में कहां रखें नजर

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 23,350-23,450 (ऑप्शन जोन, 10 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,450-23,600 (चार्ट के मुताबिक) पर है। खुलते ही BTST लॉन्ग सौदों में मुनाफावसूली करें, या फिर गैपअप से 50 अंकों का SL रख सकते हैं

अपडेटेड Jan 16, 2025 पर 9:05 AM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 49,435 (10 DEMA)पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 50.255 (20 DEMA) पर है।

Market Strategy : बाजार की आगे की चाल और आउटलुक पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा शेयर बाजार में सबसे अहम रिस्क-रिवॉर्ड होता है । पिछले 2 दिनों से रिस्क-रिवॉर्ड शॉर्ट के पक्ष में नहीं था। कल की क्लोजिंग ने इस नजरिए को एक और मुहर लगाई। कल निफ्टी ने higher high, higher low और higher close दिया। मंगलवार को निफ्टी ने सिर्फ higher low बनाया था। - लेकिन एक चीज सभी को ध्यान में रखनी है। बड़ा ट्रेंड अब भी निगेटिव है। बाजार में शॉर्टिंग भी एक लाइन में नहीं होती है। बाजार काफी oversold है और एक mean reversion हो सकता है।

निफ्टी के अहम स्तर

10 DEMA 23,438

20 DEMA 23,661


इस रैली का 23,438-23,661 के बीच में फेल होने का रिस्क रहेगा।

बाजार: क्या बदला रात भर में

अनुज सिंघल ने कहा कि अब बड़ा सवाल ये है कि हम गिर क्यों रहे थे। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या हम इन स्तरों से गिरे थे? लेकिन बाजार में सब कुछ जुड़ा हुआ होता है। बाजार काफी शॉर्ट है और ट्रिगर की जरूरत है। 23,400 के ऊपर कॉल राइटर्स कवरिंग को आएंगे और कुछ नहीं तो निफ्टी एक बार के लिए 10 और 20 DEMA जा सकता है। बदला अभी भी कुछ ज्यादा नहीं है । इस रैली में फंसे हुए शेयरों में से निकलने की कोशिश करिए। जितने ज्यादा शॉर्ट, उतनी बड़ी शॉर्ट कवरिंग हो सकती है लेकिन ध्यान रखिए अगर गैप अप फेल हुआ तो बड़ा निगेटिव है। आज वीकली एक्सपायरी है, देखते हैं गैपअप टिकता है या नहीं।

बाजार: आज कहां रखें नजर?

अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाज़ार को आप दो हिस्सों में बांट दें। पहले हाफ में बाजार ग्लोबल संकेतों पर रिएक्शन देगा और दूसरे हाफ में बाजार बड़े नतीजों के हिसाब से पोजिशनिंग करेगा। बाजार बंद होने के बाद RIL, इन्फोसिस, एक्सिस और हैवेल्स के नतीजे आएंगे। ये चारों नतीजे अपने-अपने सेक्टर को मूव करने का दम रखते हैं। एक बात सभी को ध्यान में रखनी है – हम गिरे क्यों?हम गिरे थे खराब नंबरों और अर्थव्यवस्था की सुस्ती के कारण। हां,ये बात जरूर है कि हम ओवरसोल्ड हैं। ओवरसोल्ड मार्केट में शॉर्ट कवरिंग दिख सकती है। लेकिन असली रैली तभी आएगी जब अर्निंग्स में सुधार होगा। अगर इस अर्निंग्स सीजन में कमजोरी रही, तो बाजार फिर गिरेगा। इसीलिए, इस रैली में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। वो गलती मत कीजिएगा, जो शायद आपने 2024 में की थी। इस बाजार में लगातार पोर्टफोलियो रिव्यू करने की जरूरत है।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 23,350-23,450 (ऑप्शन जोन, 10 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,450-23,600 (चार्ट के मुताबिक) पर है। खुलते ही BTST लॉन्ग सौदों में मुनाफावसूली करें, या फिर गैपअप से 50 अंकों का SL रख सकते हैं। गैपअप पर खरीदें नहीं थोड़ा ठंडा होने का इंतजार करें। निफ्टी अगर 24,350 के ऊपर टिका तो SL दिन का निचला स्तर होगा। निफ्टी ने 24,350-24,400 रिजेक्ट किया तो बेचें, 24,450 पर स्टॉपलॉस लगाए।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वहीं बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 49,435 (10 DEMA)पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 50.255 (20 DEMA) पर है। रिटेल के लिए निफ्टी बैंक को ट्रेड करना असंभव है। FII बिकवाली/खरीदारी बैंक निफ्टी में बड़ा मूव ला सकती है। बड़ा पैसा रखने वालों के लिए बैंक निफ्टी है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी -बैंक निफ्टी के लिए आज अहम होंगे ये लेवल्स, हरगिज ना चूके इनसे नजर

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।