Credit Cards

दायरे में फंसा बाजार, 17850 के ऊपर निकलने पर ही निफ्टी में बड़ी रैली संभव: अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि पॉलिसी से पहले और बाद में निफ्टी बैंक को देखना होगा। 10 बजे से पहले सभी मौजूदा पोजीशन से निकल लें। RBI पॉलिसी के बाद निफ्टी बैंक में नया ट्रेड लें। 41000-42000 रेंज में निफ्टी बैंक घूम रहा है

अपडेटेड Feb 08, 2023 पर 8:42 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि 17800 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली है। इसका प्रीमियम 56 रुपए है। निफ्टी को 17850 पार करना मुश्किल हो रहा है। 17850 के ऊपर ही निफ्टी में बड़ी रैली संभव है

SGX Nifty से भारतीय बाजारों के बढ़त के साथ खुलने के संकेत मिल रहे हैं। SGX Nifty 73 अंकों की बढ़त दिखा रहा है। कल के कारोबार की बात करें तो सेंसेक्स कल 221 अंक गिरकर 60286 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 43 अंकों की गिरावट के साथ 17722 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाया था। आज के लिए कैसा नजर आ रहा है मार्केट का सेटअप और निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या हो कमाई की रणनीति, आइए इस पर जानते हैं सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल की रणनीति।

दायरे में फंसा बाजार

अनुज सिंघल का कहना है कि इस समय बाजार दायरे में फंसा दिख रहा है। निफ्टी दिशाहीन है। लेकिन बॉटम बनने के संकेत भी दिखे हैं। नई तेजी के लिए निफ्टी को 17850 के ऊपर बंद होना जरूरी है। नई तेजी के लिए IT शेयर तैयार हैं। बाजार के लिए रिलायंस अब थोड़ी दिक्कत दे रहा है। ग्लोबल संकेत पॉजिटिव हैं। अदानी फैक्टर अब कमजोर पड़ा है।


ग्लोबल संकेत: भारत पर असर

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि कल दिन की गिरावट के बाद नैस्डेक 10 DEMA से संभलता दिखा। हाल की गिरावट के बाद निफ्टी IT भी 10 DEMA के पास दिख रहा है। शुरुआत में आज IT शेयर चमक सकते हैं। पॉलिसी के बाद दिन का दूसरा भाग बैंक शेयर तय करेंगे। डॉलर इंडेक्स, बॉन्ड दरों की और बढ़त की तरफ इशारा कर रहे हैं।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि 17800 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली है। इसका प्रीमियम 56 रुपए है। निफ्टी को 17850 पार करना मुश्किल हो रहा है। 17850 के ऊपर ही निफ्टी में बड़ी रैली संभव है। 17700 और 17500 पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिली है। 17635 के नीचे जाने पर निफ्टी और कमजोर होगा। 17635 के नीचे जाने पर निफ्टी 17500 तक फिसल सकता है। पहले घंटे में निफ्टी IT से मदद मिलेगी।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि पॉलिसी से पहले और बाद में निफ्टी बैंक को देखना होगा। 10 बजे से पहले सभी मौजूदा पोजीशन से निकल लें। RBI पॉलिसी के बाद निफ्टी बैंक में नया ट्रेड लें। 41000-42000 रेंज में निफ्टी बैंक घूम रहा है। नतीजों के बाद SBI की चाल काफी निराशाजनक रही है। रेंज से निकलने के लिए बाजार को ट्रिगर चाहिए।

Stock market: निफ्टी-बैंक निफ्टी में कहां मिलेंगे कमाई के मौके और कैसी रहेगी इनकी चाल, जानें एक्सपर्ट की राय

RBI पॉलिसी: क्या करें उम्मीद?

अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार को ब्याज दरों में 0.25 फीसदी बढ़त की उम्मीद है। US जॉब डाटा और पॉवेल के भाषण से दरों में और बढ़त के संकेत मिले हैं। दरों में बढ़त की दिशा काफी अहम हैं। खासकर दरों में बढ़त रुकने के कोई संकेत मिलते हैं कि नहीं इस पर नजरें रहेंगी। RBI की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अदानी का मुद्दा हावी रह सकता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।