Trading guide: ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशिया में मिक्सड कामकाज हो रहा है। SGX NIFTY में 0.25 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। कल फेड चेयरमैन के बयान के बाद अमेरिकी बाजार चढ़कर बंद हुए थे। जेरॉम पॉवेल ने कहा है कि आर्थिक आंकड़े देखकर ही आगे दरों पर फैसला करेंगे। उन्होंने महंगाई में नरमी आने की बात भी कही है। उधर फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की आशंका से क्रूड में 3 फीसदी का उछाल आया है। इसका भाव 84 डॉलर के पार चला गया है।
सोने में भी रिकवरी दिखी है। घरेलू बाजार की बात करें तो आज सुबह 10 बजे RBI की क्रेडिट पॉलिसी आएगी। ब्याज दरों में चौथाई फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद है। RBI की कमेंट्री पर बाजार की नजर रहेगी। ऐसे में आज निफ्टी-बैंक निफ्टी में कहां मिलेंगे कमाई के मौके और कैसी रहेगी इनकी चाल, आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय।
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन 17824-17864 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 17910-17953/17972 है। वहीं, इसका पहला बेस जोन 17650-17611 और बड़ा बेस जोन 17586-17545(200 DEMA)है। कल 17800-17650 में निफ्टी घूमा, अच्छे इंट्राडे स्विंग भी मिले। आज क्रेडिट पॉलिसी आएगी, आगे दरों में बढ़त पर RBI कमेंट्री पर बाजार की नजर रहेगी। FIIs लगातार बेच रहे हैं और आंकड़ा भी बढ़ रहा है। 17800 पर भारी कॉल राइटिंग और 17700-600-500 पुट राइटर्स का जोन है। पॉलिसी के बाद ट्रेड करना बेहतर रहेगा।
पहले बेस के ऊपर टिका तो गिरावट में भी खरीदें। 17824 के ऊपर भारी शॉर्ट कवरिंग होगी फिर 17864-910 के स्तर संभव हैं। 17611 के नीचे फिसले तो 17566-545 (200 DEMA) भी संभव है।
इसका पहला रजिस्टेंस जोन 41645-41845 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 41937-42010/42226 है। इसका पहला बेस जोन 41210-41070 और बड़ा बेस जोन 40826-40710 है। ऑप्शन रेंज के बीच कल ट्रेड हुआ लेकिन अच्छे ट्रेड मिले। 41500-700 पर कॉल राइटिंग देखने को मिली है। उसके बाद 42000 जोन पर राइटर्स हावी हैं। 41000 पर ऑप्शन बेस, पुट्स में 19 लाख का OI है। पहले बेस के ऊपर टिका तो गिरावट में भी खरीदें। पॉलिसी के बाद 41645 (20 DEMA)टिका तो 41845-41937-42010 भी संभव है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।